नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, एशिया कप फाइनल में पहली बार भारत से होगी भिड़ंत 26 सितंबर शुक्रवार 2025-26
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, एशिया कप फाइनल में पहली बार भारत से होगी भिड़ंत
26 सितंबर शुक्रवार 2025-26
नई दिल्ली:निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 सुपर 4 चरण के करो या मरो मैच में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया.
एशिया कप फाइनल में पहली बार भारत-पाकिस्तान मुकाबला:
पाकिस्तान के सामने फाइनल में भारत की चुनौती होगी. एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार है जब खिताबी मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम आमने-सामने होगी. एशिया कप के इस सत्र में दोनों टीमों के बीच 2 मैचों में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत रविवार, 28 सितंबर को देखने को मिलेगी.
शाहीन और रऊफ को मिले 3-3 विकेट:
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 135 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को 9 विकेट पर 124 रन पर रोक दिया. पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए. हारिस रऊफ को भी 3 सफलता मिली जबकि सईम अयूब ने दो और मोहम्मद नवाज ने एक विकेट लिया.
शमीम हुसैन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए:
बांग्लादेश के लिए शमीम हुसैन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाये. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहा. तस्कीन अहमद की अगुवाई में बांग्लादेश के गेंदबाजों में मैच शुरुआती 12 ओवर में पूरी तरह से शिकंजा कसे रखा. लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 18 रन देकर दो जबकि महेदी हसन ने 28 रन देकर दो विकेट लिए. अनुभवी मुस्ताफिजूर रहमान सबसे महंगे साबित हुए उन्होंने 33 रन देकर एक विकेट लिया. पाकिस्तान की टीम 11वें ओवर में 49 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि टीम 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी. मोहम्मद हारिस (23 गेंद में 31), शाहीन (13 गेंद में 19) और नवाज (15 गेंद में 25) ने उपयोगी पारियों के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. फहीम अशरफ 9 गेंद में 14 रन पर नाबाद रहे.
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.