News

तीर्थ नगरी पुष्कर में बागेश्वर धाम की हनुमान कथा 23 फरवरी से 25 फरवरी तक

By Mani 2 min read

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : 10 दिसंबर 2025

तीर्थ नगरी पुष्कर में बागेश्वर धाम की हनुमान कथा 23 फरवरी से 25 फरवरी तक

भगवान गणेश के प्रथम निमंत्रण पूजन एवं श्रीजी महाराज के सानिध्य का आशीर्वाद लेने के साथ ही कथा आयोजन की तैयारी आज से

सनातन प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का किया जाएगा

बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री इमेज

ब्रह्म नगरी पुष्कर में अगले साल 23 फरवरी से पुष्कर राज महाराज के आशीर्वाद से बागेश्वर धाम के प्रमुख पीठाधीश्वर एवं उपासक धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर सनातन प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की पुष्कर में आयोजित होने वाली हनुमंत कथा आयोजन को लेकर बुधवार को प्रातः भगवान गणेश को पूजा अर्चना करके आयोजन का प्रथम निमंत्रण दिया जाएगा । इसके बाद निंबार्काचार्य के पीठाधीश्वर श्री जी महाराज का सानिध्य साथ आशीर्वाद लेकर तैयारियां का शुभारंभ किया जाएगा।।तय कार्यक्रम के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा अगले साल पुष्कर के नए मेला मैदान में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होगी। कथा के लिए बागेश्वर धाम की ओर से सहमति मिल चुकी है तथा पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर भी आयोजकों को सशर्त अनुमति दी गई है। कथा में निंबार्कपीठाधीश्वर श्री श्रीजी श्याम शरण देवाचार्य महाराज सहित कई संत-महंत शामिल होंगे। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या भी होगी।कथा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन किया जा रहा है। पुष्कर के इतिहास में पहली बार विशाल और भव्य कथा का आयोजन होने जा रहे हे इस कथा के सफल आयोजन के लिए घर घर से सनातन प्रेमी बड़ी उत्साह के साथ जुड़ रहे हे तथा कथा के सफल आयोजन के लिए शीघ्र ही एक बैठक आयोजित कर कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इसके लिए सनातन प्रेमी महिला पुरुष युवक युवतियां बढ़ चढ़कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हे।

अनिल सर शिमला पाराशर संपादक बदलता पुष्कर

You may also like: वाहन खरीद पैटर्न में बड़ा बदलाव आया:महंगे पेट्रोल से बदला खरीद का ट्रेंड; हर 5वां वाहन CNG उठ रहा

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.