News

देश राज्यों से बड़ी खबरें है: 27सितंबर शनिवार2025

By Mani 3 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें है:

  27- सितंबर - शनिवार


  🚩 शारदीय नवरात्रि छठा दिन 🚩

              !! मॉं कात्यायनी!!

बंगाल की खाड़ी में उठेंगी लहरें, महाराष्ट्र में फिर भारी बरसात,शहर में भी पिछले कुछ समय से मुसलाधार बरसात शुरू ,अभी मानसून के लौटने की संभावना नहीं*

(1)बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब से मुंबई सहित महाराष्ट्र में फिर जमकर बरसात होगी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 26 से 29 सितंबर तक महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय ने कहा है कि राज्य में 5 अक्तूबर से पहले दक्षिण-पश्चिमी मानसून के लौटने की संभावना नहीं है।

(2)पीएम मोदी आज ओडिशा जाएंगे, 15 महीनों में छठवां दौरा, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत ₹1700 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे

(3)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के झारसुगुड़ा में कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, ₹1700 करोड़ की रेलवे परियोजनाएं, बीएसएनएल का स्वदेशी 4G स्टैक, आठ आईआईटी का विस्तार और दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को सुपर-स्पेशियलिटी दर्जा देना शामिल है।

(4) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए भारत को दुर्लभ खनिज तत्वों (आरईई) के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाएगा, बल्कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

(5)लेह हिंसा- सोनम वांगचुक अरेस्ट, जोधपुर जेल लाए गए, दो दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने BJP ऑफिस फूंका था; लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज भी बंद

(6)मणिपुर, नगालैंड-अरुणाचल में अफस्पा की अवधि बढ़ी; पूर्वोत्तर में शांति कायम रखने के लिए केंद्र का फैसला

(7) रायपुर की स्टील फैक्ट्री में हादसा, 6 कर्मचारियों की मौत, 6 झुलसे, इनमें 2 की हालत नाजुक, घायलों में UP-बिहार-बंगाल के मजदूर, रेस्क्यू जारी

(8) महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बोले- इसे ही CM बना दो, क्या हम कंचे खेलने आए हैं; किसान की कर्जमाफी की मांग पर भड़क गए पवार

(9) बरेली-मऊ में 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर बवाल, जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतरी, पथराव-फायरिंग; पुलिस ने लाठीचार्ज किया

(10) अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड, एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन, टीम इंडिया सुपर ओवर की चैंपियन

(11)टाटा मोटर्स ने शैलेश चंद्रा को नया MD-CEO बनाया, मौजूदा CFO पीबी बालाजी JLR ऑटोमोटिव के नए CEO होंगे

(12) हिमाचल से 99 दिन बाद मानसून लौटा, 47 जगह बादल फटे, 454 लोगों की मौत; राजस्थान से भी 4 दिन पहले मानसून विदा

(13)भारत-अमेरिका के सुधरेंगे रिश्ते, तेल पर होगा बड़ा समझौता; न्यू जर्सी के गवर्नर ने की ट्रंप की आलोचना

(14)UN के मंच पर ढंग से बोल नहीं पाए पाक रक्षा मंत्री,7 बार लड़खड़ाई जुबान,लोग बोले- ऑपरेशन सिंदूर ने हिला दिया है


You may also like: सीकर से बड़ी खबर -

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.