News

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

By Mani 3 min read

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* संसद सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन, कहा- कुछ पार्टियां हार पचा नहीं पातीं, सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी देनी चाहिए

*2* हार की हताशा वाली बात पर भड़का विपक्ष, मोदी को याद दिलाई PM पद की गरिमा,प्रधानमंत्री सबसे बड़े ड्रामेबाज', पीएम के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- असल मुद्दों पर चर्चा करें

*3* सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिया बड़ा आदेश, कहा- पहले डिजिटल अरेस्ट घोटाले की जांच करें

*4* सुप्रीम कोर्ट ने आज कई राज्यों से सामने आ चुके डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर बड़ा आदेश पारित किया। कोर्ट ने सीबीआई को राष्ट्रीय स्तर पर इस मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने का निर्देश दिया है

*5* संसद परिसर में कुत्ता लेकर पहुंचीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, बोलीं- ये काटता नहीं, काटने वाले संसद में; भाजपा ने आपत्ति जताई

*6* विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। दरअसल विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा पर अड़ा है। वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच मणिपुर जीएसटी दूसरा संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा से पारित हो गया।

*7* 'ईडी और बीजेपी को नोबेल पुरस्कार मिले...', नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

*8* राज्य निर्वाचन आयोग पर भड़के सीएम फडणवीस, बोले- पता नहीं किससे सलाह ले रहा आयोग?


*9* मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोई उम्मीदवार अगर नामांकन खारिज होने के चलते अगर अदालत गया है तो आखिरी समय पर चुनाव को ही स्थगित कर देना अन्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय है। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र निकाय है और ये फैसला लेना उसका अधिकार है, लेकिन चुनाव को स्थगित करना पूरी तरह से गलत है

*10* बिहार की 243 में से 202 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने डॉ. प्रेम कुमार का बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नामांकन कराया है। जीत की सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है

*11* MP में यात्रा पर निकलीं उमा भारती को नजर आया 'भारी भ्रष्टाचार', कहा- लोगों में जली आग

*12* PAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन इस महीने खत्म हो रही, लोन सस्ते हो सकते है, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपए घटे; 6 बदलाव

*13* दिल्ली ब्लास्ट, कश्मीर-लखनऊ में 8 जगहों पर NIA की रेड, आतंकी शाहीन और ड्रोन हमलों की प्लानिंग करने वाले बिलाल के घर तलाशी की

*14* नवंबर में UPI से ₹26.32 लाख करोड़ का लेनदेन, 2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन, सालाना आधार पर 32% की बढ़ोतरी

*15* सोमवार को जारी सरकारी डेटा के अनुसार, नवंबर महीने में भारत का ग्रॉस GST कलेक्शन (GST Collection) बढ़ा है। हालांकि इसमें बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। नवंबर महीने में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,70,276 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के नवंबर महीने की तुलना में 0.7% ज्यादा रहा

*16* MP में नवंबर में रिकॉर्ड सर्दी, दिसंबर में और बढ़ेगी, राजस्थान के झुंझुनूं-सीकर में शीतलहर का अलर्ट; हिमाचल के रोहतांग पास में बर्फ की चादर

*17* साइक्लोन दितवाह कमजोर होकर गहरे दबाव में बदला, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, पुडुचेरी में स्कूल बंद; श्रीलंका में 334 लोगों की मौत

*18* लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 65 अंक टूटा, निफ्टी 26200 के नीचे 

You may also like: सुजानगढ़ के कानूता में भीषण सड़क हादसा

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.