News

देश राज्यों की बड़ी खबरें: 26/12/2025

By Mani 2 min read

  NEWS HEADLINES

1. आधी रात में खाली होने लगा पटना का राबड़ी आवास, तेजस्वी-लालू पटना से बाहर; छोटी गाड़ियों से चुपचाप शिफ्ट कराया जा रहा सामान, लगेंगे 1-2 दिन।

2. सुन रे गुलाबचंद, औकात में रह… पंजाब के राज्यपाल कटारिया को सोशल मीडिया पर करणी सेना की हत्या की धमकी, महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप।

3.नेशनल लाईब्रेरी ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा के पुराने नेताओं के पुनर्मिलन समारोह में नहीं पहुंचे दिलीप घोष, पार्टी के किसी नेता की बजाय कॉल सेन्टर से फोन पर मिला था निमंत्रण।

4.मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर की प्रस्तावित बाबरी मस्जिद पर रामभद्राचार्य की हिंदू समाज से एकजुट रहने तथा मजबूती से जवाब देने की अपील।

5.Christmas पर दुर्गापुर में सांता क्लॉज़ के वेश में बस्ती से लेकर कबड्डी क्लब तक घूमे मंत्री प्रदीप मजूमदार, बच्चों से की बात, उपहार देकर जीता दिल।

6. बसीरहाटः 18 साल की उम्र होने से पहले ही सात फेरे की तैयारी! BSF ने रूकवाई शादी।

7.लालू पुत्र तेज प्रताप ने बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी से मांगी सुरक्षा, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेनू यादव से बताया जान का खतरा, शिकायत दर्ज।

8.राजस्थानः चूरू में  नए-साल पर खपाने के लिए तैयार 7500-लीटर नकली घी पकड़ा, होटल की आड़ में चल रही थी फैक्ट्री; 18 ड्रम में भरा था केमिकल।

9. ग्वालियर में मशहूर बॉलीवुड सिंगर और पद्मश्री कैलाश खेर के शो में हंगामा, पब्लिक हुई बेकाबू-बैरीकेड तोड़े; बंद करना पड़ा इवेंट।

10. यूपीः उज्जैन में जेल में पेंटिंग करते-करते फरार हो गए तीन कैदी, सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए शात अपराधी।

11. पहले पति को समझा लें, खुद बच्चे बढ़ा लें; 4 बच्चों की सीख देने वाली भाजपा नेता नवनीत राणा पर भड़कीं शिवसेना (उद्धव) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी।

12. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा को लेकर कैथोलिक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जॉन दयाल की केंद्र से सुरक्षा और सख्त कार्यवाई की मांग।

13. MP के इंदौर में लिव-इन में रह रही शतरंज की नेशनल प्लेयर ने फांसी लगाकर दी जान।

14. केरल के तिरुवनंतपुरम निगम में 45 साल का वाम शासन खत्म, भाजपा ने वीवी राजेश को बनाया मेयर प्रत्याशी।

15.बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में हिंदुओं पर बढ़ रहे हमले, अमेरिका के थिंक टैंक ने जारी की रिपोर्ट।

16. बांग्लादेश में गैर-मुसलमानों पर हो रहा अकल्पनीय अत्याचार, शेख हसीना का मोहम्मद युनूस सरकार पर सीधा वार।

You may also like: 🔴नई दिल्ली: आज की बड़ी हेडलाइन्स-(उत्तराखंड में अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी श्रीमद् भागवत गीता)🙏🏻

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.