News

देश राज्यों से बड़ी खबरें..07 दिसम्बर रविवार 2025

By Mani 4 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें..07 दिसम्बर रविवार 2025

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: गोवा के फेमस नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट... 23 लोगों की मौत, बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी; सरकार ने हवाई किराया फिक्स किया; सोनिया बोलीं- सरकार नेहरू को इतिहास से मिटाना चाहती

*1* मोदी बोले– भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, धीमी अर्थव्यवस्था को हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ कहने वाले अब खामोश हैं

*2* आठ फीसदी ग्रोथ नई रफ्तार का संकेत'; PM मोदी बोले- दुनिया में हाई ग्रोथ-लो इंफ्लेशन का मॉडल बना भारत

*3* प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा पहले देश में सुधार तब होते थे, जब कोई राजनीतिक मजबूरी होती थी या कोई संकट आ जाता था। लेकिन आज सुधार देश के बड़े लक्ष्यों को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। आज हर सेक्टर में सुधार दिख रहा है। हमारी गति भी स्थिर है, दिशा भी स्पष्ट है और हमारी नीयत नेशन फर्स्ट है। साल 2025 सुधारों का बड़ा साल रहा है। नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी सबसे बड़ा सुधार रहा, जिसका फायदा पूरे देश ने महसूस किया

*4* पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि आने वाले 10 वर्षों में भारत को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश का हर क्षेत्र उपनिवेशवादी सोच से बाहर निकलकर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि मैकॉले की नीति, जिसने भारत में मानसिक गुलामी की बीज बोए, वह वर्ष 2035 में 200 साल पूरी कर लेगी।

*5* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्योक सुरंग का ई-उद्घाटन करेंगे, उपग्रह चित्रों में दिखाई नहीं देगी टनल

*6* कश्मीर के बाद अब LOC पहुंचेगी भारतीय रेल, बारामुला-उड़ी परियोजना का DPR तैयार; सैन्य और आर्थिक क्षमता में होगा इजाफा

*7* 'सुप्रीम कोर्ट आम आदमी के लिए है', CJI सूर्यकांत बोले- मुकदमेबाजी की लागत को कम करना मेरा लक्ष्य

*8* बजट से पहले कस्टम सिस्टम में बदलाव करेगी सरकार, वित्त मंत्री ने कहा- नियम सरल होंगे, ड्यूटी कम करने का प्लान; ट्रेड-इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा

*9* सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिव्यांग कैदियों के लिए स्वतंत्र, सुलभ और मजबूत शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने का आदेश दिया। कोर्ट ने शिक्षा, सुविधाओं, सहायता उपकरणों और सतत निगरानी पर भी निर्देश जारी किए।

*10* भाजपा ने शनिवार को सोनिया गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान और चीन के कब्जे, अनुच्छेद 370 और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट से जुड़े फैसले नेहरू की ऐतिहासिक भूलें हैं। इसी दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को भस्मासुर बताया।

*11* केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के संविधान खतरे में वाले बयान को गलत और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि संविधान पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि कांग्रेस ही खतरे में है। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि संविधान खतरे में है

*12* आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर जम्मू में आयोजित जन गोष्ठी में दत्तात्रेय होसबाले ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने भेदभाव खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई।

*13* 18 हजार रु से ज्यादा किराया नहीं ले सकेंगी एयरलाइंस, 500 किमी तक का किराया ₹7,500; इंडिगो संकट के बीच केंद्र ने किराए तए किए

*14* इंडिगो संकट पर भारतीय रेलवे का बड़ा एलान, फंसे हुए यात्रियों के लिए चलाएगा 84 विशेष ट्रेन,बीते पांच दिनों में इंडिगो ने 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं। इसकी वजह से हजारों यात्री देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं

*15* गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 23 की मौत, मरने वालों में 3-4 टूरिस्ट समेत ज्यादातर क्लब स्टाफ; आज FSL टीम जांच करेगी

*16* कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि अगर विपक्ष 8 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाता है तो उनकी कांग्रेस सरकार इसका सामना करने के लिए तैयार है। उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने दोहराया कि नेतृत्व के मुद्दे पर वह और शिवकुमार दोनों हाईकमान के निर्णय का पालन करेंगे।

*17* तीसरा वनडे-भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, जायसवाल की सेंचुरी, कुलदीप-प्रसिद्ध ने 4-4 विकेट लिए; सीरीज 2-1 से जीती।

*


You may also like: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें- (1)पीएम मोदी यशोभूमि में सेमीकॉन- इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो है। पीएम ने कहा कि

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.