News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:10/12/2025

By Mani 3 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:10/12/2025

1.लोकसभा में चुनाव सुधार पर तीखी बहस, CJI को CEC के चयन पैनल से हटाने पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

2.प्रधानमंत्री मोदी ने स्वाहिद दिवस पर असम आंदोलन में शहीद हुए वीरों को याद किया और उनके त्याग को सलाम किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। साथ ही पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की असम की संस्कृति और विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दोहराया

3. दिवाली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया, मोदी बोले- दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा; कुंभ मेला समेत 15 धरोहरें पहले ही लिस्ट में

4. राहुल संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे, भाजपा बोली-उनके लिए 'LoP' मतलब लीडर ऑफ पर्यटन; प्रियंका का जवाब- PM भी आधे समय विदेश में रहते हैं

5. ‘यह एक संकट है, स्थिति इतनी खराब क्यों हुई?’ इंडिगो मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा- फ्लाइट टिकट 35,000-39,000 तक कैसे पहुंच सकते हैं

6.दिल्ली हाईकोर्ट बोला-इंडिगो फेल हुई तो सरकार ने क्या किया, ₹4 हजार का टिकट ₹30 हजार तक कैसे पहुंचा; आपने ही ऐसे हालात बनने दिए

7.'कल शाम 3 बजे तक पेश हों...', IndiGo संकट पर DGCA ने CEO पीटर एल्बर्स को फिर किया तलब

8.निलंबित TMC विधायक बोले- मैं बंगाल का ओवैसी, 2026 में किंगमेकर बनूंगा, मेरे बिना सरकार नहीं बनेगी; बाबरी मस्जिद के लिए ₹3 करोड़ डोनेशन जुटाए

9. वीर सावरकर पुरस्कार को लेकर विवाद बढ़ा तो कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पुरस्कार लेने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी सहमति बिना नाम घोषित करना गलत है। हालांकि आयोजक संस्था एचआरडीएस इंडिया का दावा है कि थरूर को पहले ही जानकारी दी गई थी और वे राजनीतिक दबाव में पीछे हटे हैं

10. तिरुपति मंदिर में लड्डू के बाद दुपट्टा में घोटाला, सिल्क बताकर ₹350 के पॉलिएस्टर दुपट्टे ₹1300 में बेचे; 10 साल में ₹54 करोड़ का स्कैम

11. ICC वनडे रैकिंग में रो-को का जलवा, रोहित नंबर-1, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक लगाने वाले विराट नंबर-2, दोनों में सिर्फ 8 पॉइंट्स का अंतर

12.मीशो के IPO की लिस्टिंग 50% प्रीमियम पर हुई, शेयर ₹167 पर लिस्ट हुआ, प्राइस बैंड ₹105-₹111 था; रिटेल कैटेगरी में 19.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था

13.सेंसेक्स 275 अंक गिरकर 84,391 पर बंद, निफ्टी भी 82 अंक लुढ़का, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली रही

14.MP-राजस्थान में शीतलहर, 43 शहरों में पारा 10° से कम, हिमाचल के शिंकुला दर्रा में बर्फबारी; यूपी-बिहार के 30 जिलों में घना कोहरा

15. भारत के चावल पर ट्रंप की बुरी नजर; एक्सपर्ट बोले- खुद का नुकसान होगा, एहसान नहीं कर रहा अमेरिका।

You may also like: मेटा से गलती हुई, लिखा- कर्नाटक CM नहीं रहे:सिद्धारमैया ने नाराजगी जताई, कंपनी ने ट्रांसलेशन सुधारकर माफी मांगी

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.