News

देश राज्यों से बड़ी खबरें:26/ सितंबर/शुक्रवारअमित शाह ने कहा कि भारत की विकास दर और सुधारों ने वैश्विक स्तर पर देश की छवि को मजबूती दी है। अब दुनिया भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में देख रही है।

By Mani 4 min read

देश राज्यों से बड़ी खबरें:26/ सितंबर/शुक्रवार

                 शारदीय नवरात्रि पांचवां दिन

                      !! मां स्कन्द -माताजी!!

(1) बांसवाड़ा में मोदी बोले-कांग्रेस राज में लूट ही लूट थी, भाजपा सरकार में बचत ही बचत; वसुंधरा राजे से मंच पर की चर्चा,देशवासियों से Akshay हम जो खरीदेंगे, स्वदेशी ही खरीदेंगे

(2)प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को लूटकर जो ज़ख्म दिए उन्हें भरने का काम हमारी सरकार कर रही है। कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था। जल जीवन मिशन को भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया था। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था..."

(3) विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश और सहयोग के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं। भारत में निवेश करने का यह सही समय है... हम खाद्य (प्रसंस्करण) श्रृंखला से जुड़े निवेशकों के लिए खुले हैं। हम सहयोग के लिए तैयार हैं। मैं सभी से भारत में निवेश करने का आग्रह करता हूं क्योंकि यहां अपार अवसर हैं।

(4)महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार करने के लिए बिहार सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत दस हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। आज पीएम मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे

(5)'आतंकवाद विकास के लिए लगातार खतरा, ऐसे नहीं आएगी शांति', संयुक्त राष्ट्र में जमकर बरसे में एस जयशंकर

(6) वैश्विक स्तर पर चमकी भारत की अर्थव्यवस्था', अमित शाह बोले- मोदी सरकार में गरीबों तक पहुंची बैंकिंग

(7) अमित शाह ने कहा कि भारत की विकास दर और सुधारों ने वैश्विक स्तर पर देश की छवि को मजबूती दी है। अब दुनिया भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में देख रही है। शाह ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और तेजी से विकास करेगा और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

(8)देश में चल रहा है बचत का उत्सव, GST कटौती से त्योहारी खरीदारी की चमक बढ़ी: वित्त मंत्री

(9) लेह हिंसा, सोनम वांगचुक बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया, केंद्र ने उनके NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द किया, हिंसा के लिए भी जिम्मेदार बताया 

(10)हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को 97 तेजस फाइटर जेट का ऑर्डर, केंद्र ने ₹62 हजार करोड़ की डील साइन की; आज रिटायर हो रहे MIG-21की जगह लेगा

 (11)मिग-21 फाइटर जेट 62 साल बाद आज रिटायर होगा, एयरफोर्स चीफ 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरेंगे; भारत-पाक समेत 3 जंग में शामिल रहा

(12)सुप्रीम कोर्ट बोला- गंभीर मामलों में अदालतें रोज सुनवाई करें, दुष्कर्म केस में चार्जशीट दायर होने के 2 महीने के अंदर सुनवाई पूरी करें

(13) बिहार चुनाव से वोटों की गिनती का नया सिस्टम, जब तक सभी पोस्टल बैलट न गिने जाएं, तब तक EVM के आखिरी राउंड की काउंटिंग नहीं होगी

(14)भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया, भूपेंद्र यादव को बंगाल और बैजयंत पांडा को तमिलनाडु की जिम्मेदारी

(15) महाराष्ट्र: अजित पवार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, कहा- सरकार किसानों के लिए केंद्र से मांगेगी मदद

(16) मालेगांव विस्फोट मामले से बरी होने के बाद लेफ्टिनेंट प्रसाद पुरोहित का प्रमोशन, अब बनाए गए कर्नल

(17)अजीम प्रेमजी बोले- विप्रो के अंदर ट्रैफिक की परमीशन नहीं, यह निजी संपत्ति; कर्नाटक CM ने कहा था- सड़क पर भीड़, अंदर का रास्ता खोलें

(18) पहाड़ी राज्यों में 765 बार तेज बारिश हुई, पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, बाढ़ प्रभावित पंजाब से मानसून लौटा; दिल्ली में तापमान 35 डिग्री पार

(19) भारत में आगामी तीन महीनों के दौरान सामान्य से अलग मौसम पैटर्न देखने को मिलेगा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, लेकिन उत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा होगी। जबकि तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है।कमजोर ला नीना जैसी परिस्थितियां बनने से कहीं अतिरिक्त बारिश और ठंडी हवाएं तो कहीं उमस और गर्मी की स्थिति पैदा हो सकती है।

(20) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की का देश के नाम संबोधन, अब 16 साल के युवा कर सकेंगे चुनाव में मतदान, इसके बाद नेपाल में अब 16 साल के युवा भी मतदान कर सकेंगे। पहले यहां उम्र सीमा 18 वर्ष थी।

(21) एशिया कप में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल होगा, पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया; शाहीन-रऊफ को 3-3 विकेट


You may also like: खबर हटके- 100 रुपए में बिक रहे आलीशान घर

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.