News

04 दिसंबर गुरुवार 2025-26: की खबरे

By Mani 4 min read

नई दिल्ली: दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी को झटका दिल्ली में ‘स्पेशल-5’ की बड़ी वारदात लालकिला धमाके पर हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

04 दिसंबर गुरुवार 2025-26

नई दिल्ली: दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आज की खबरों में दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी को झटका; दिल्ली में ‘स्पेशल-5’ की बड़ी वारदात; लालकिला धमाके पर हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका; ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय प्रमुख रहा।

1.दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी को झटका:

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे बुधवार को आए। 7 सीटों पर बीजेपी ने जीात हासिल की है। भाजपा इन 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में से 9 पर काबिज थी। इस तरह 2 सीटों की हानि हुई है। 30 नवंबर को हुए मतदान में इन 12 वार्डों में से 9 पर पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का और तीन पर आम आदमी पार्टी (AAP) का कब्जा था। उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा, जबकि 2022 में MCD के 250 वार्डों में हुए चुनाव में यह 50.47 प्रतिशत था।

2.दिल्ली में ‘स्पेशल-5’ की बड़ी वारदात:

दिल्ली के व्यस्त करोल बाग इलाके में गुरुवार शाम हड़कंप मच गया जब 5 शातिर ठगों ने पुलिस की वर्दी और सादी ड्रेस का सहारा लेकर एक ज्वैलरी वर्कशॉप से एक किलो से अधिक सोना लूट लिया। लूट की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। ठग इतने चालाक थे कि घटना के बाद वे CCTV का DVR भी साथ ले गए।

3.लालकिला धमाके पर हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका:

दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले के ट्रायल को लेकर बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट(Delhi High Court) में एक दिलचस्प मोड़ सामने आया। अदालत ने उस जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें अनुरोध किया गया था कि ट्रायल को 6 महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए जाएं। हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि “केस की सुनवाई अभी शुरू भी नहीं हुई है, और याचिकाकर्ता पहले से ही उच्च न्यायालय से निगरानी की मांग कर रहा है।” अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि ऐसी याचिकाएँ ट्रायल अदालत की प्रक्रिया में अनावश्यक हस्तक्षेप की श्रेणी में आती हैं।

4.ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय:

दिल्ली सरकार अपने सभी दफ्तरों को एक ही परिसर में लाने की महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने के करीब है। ITO के पास प्रस्तावित ‘ट्विन टावर’ परियोजना के लिए आयकर विभाग से 4.5 एकड़ जमीन साझा करने की मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने बैठक की, जिसमें उनके विभाग के साथ आयकर विभाग के अधिकारियों ने भी ट्विन टावर से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार, नए सचिवालय के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की देखरेख में अधिकारियों ने विस्तृत अध्ययन किया था। मूल्यांकन में आईपी बस डिपो और आईटीओ क्षेत्र को सबसे उपयुक्त स्थान माना गया।

DU के 2 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंपः

दिल्ली में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया, जब दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेज रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि दोनों कॉलेजों में दोपहर 1:15 बजे ब्लास्ट किया जाएगा। धमकी मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी फैल गई और दोनों कॉलेजों में सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। बम स्क्वॉड, पुलिस और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर जांच की। 

ट्रेड लाइसेंस अब होगा संपत्ति कर में शामिलः

दिल्ली के लाखों व्यापारियों के लिए बुधवार को बड़ी राहत लेकर आया। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जनरल ट्रेड लाइसेंस को सीधे संपत्ति कर भुगतान प्रणाली से जोड़ दिया है। इस कदम से न सिर्फ लाइसेंस प्रक्रिया सरल और तेज़ होगी, बल्कि कागजी कार्रवाई तथा भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी काफी हद तक घटने की उम्मीद है। नया मॉडल राजधानी के कारोबारियों के लिए पारदर्शी, सुविधा आधारित और भरोसे की नींव पर खड़ी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

You may also like: नई दिल्ली: नए GST रेट लागू होने से पहले ही 6 लाख करोड़ रुपये का हो गया फायदा, पिछले 1 महीने में कुछ ऐसे बदली फिजा 15 सितंबर सोमवार 2025-26

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.