News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-20-08-2025-संसद ने ऑनलाइन गेमिंग को बैन करने वाले विधेयक को दी मंजूरी, जेल और 2 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान

By Mani 2 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-20-08-2025-

                       

 (1)GST में होगा बड़ा बदलाव, 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, GoM ने केंद्र का प्रस्ताव किया स्वीकार


(2) मानसून सत्र- ऑनलाइन गेमिंग बिल राज्यसभा में भी पास, लोकसभा में 120 घंटे की जगह 37 घंटे ही चर्चा हो सकी; 12 बिल पास हुए


(3) संसद ने ऑनलाइन गेमिंग को बैन करने वाले विधेयक को दी मंजूरी, जेल और 2 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान


(4)लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामा कर रहे सांसदों पर बिगड़े स्पीकर ओम बिरला, पीएम मोदी भी थे मौजूद


(5)उपराष्ट्रपति पद के लिए बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार संग दिखे सोनिया-राहुल


(6)भारत आज भी अंतरिक्ष से सारे जहां से अच्छा दिखता है’, ISS से लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला ने पहली बार शेयर किया अनुभव


(7)कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का बुधवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। वह 80 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमारी से पीड़ित थे।बता दें कि पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल सोनाराम चौधरी ने बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया। वहीं, वह राजस्थान विधानसभा में विधायक भी थे।


(8)हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी, 20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे, कल जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था


(9)गोवा में सावंत कैबिनेट में बदलाव, पूर्व CM दिगंबर कामत और विधानसभा स्पीकर रमेश तावड़कर ने मंत्री पद की शपथ ली


(10) हैदराबाद के एक घर में 5 लोगों के शव मिले; मृतकों में पति-पत्नी, बेटी-दामाद और पोती शामिल


(11) मुंबई में गुरुवार सुबह बारिश से राहत मिली। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में लगभग एक हफ्ते बाद धूप खिली। बुधवार से महानगर में बारिश में काफी कमी आई है और रात में कोई बारिश नहीं हुई


(12) रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद, ताजमहल तक पहुंची यमुना, पोरबंदर में घर डूबे; हिमाचल में अब तक 145 मौतें


(13) बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद


(14)निक्की हेली बोलीं- भारत से रिश्ते बिगाड़ना बड़ी गलती, ट्रम्प को चेताया- भरोसा टूटा तो 25 साल की मेहनत खराब होगी


(15)अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन, माता-पिता का केस सुनने के लिए बच्चों को बुलाते थे; दयालु जज के नाम से फेमस हुए


You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें-04-09-2025-भारत पर टैरिफ को जीरो करो और मांगो माफी, अमेरिका से ही उठ रहीं ट्रंप के खिलाफ आवाजें,'भारत को टारगेट करना गलत

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.