News

देश राज्यों से बड़ी खबरें- 21- 08 - 2025 अमेरिका ने अन्याय किया है', टैरिफ विवाद के बीच भारत के समर्थन में उतरा रूस; तेल खरीद पर ट्रंप को दिया दो टूक जवाब।

By Mani 3 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें-  21- 08 - 2025


                    

(1) लोकसभा के मोमेंट्स, शाह से भिड़े वेणुगोपाल, पूछा- क्या गुजरात का गृह मंत्री रहते गिरफ्तारी के समय नैतिकता दिखाई; शाह बोले- इस्तीफा दिया था


(2) जब तक निर्दोष साबित नहीं हुआ, तब तक नहीं लिया पद; अमित शाह का वेणुगोपाल पर पलटवार


(3)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कोलकाता में वह मेट्रो रेल के नए खंड का उद्धाटन करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, हालांकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है


(4) प्रधानमंत्री शुक्रवार को सुबह 11 बजे बिहार के गयाजी पहुंचेंगे। वहां वह 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह दो ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर 8.15 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन करेंगे


(5) अग्नि-5 का ओडिशा में सफल परीक्षण, रेंज 5000km, चीन-पाकिस्तान तक मार करने की क्षमता, भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल


(6)कहां हैं जगदीप धनखड़? ऐसी क्या नौबत आ गई कि एक शब्द भी नहीं बोल सकते,राहुल गांधी ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि धनखड़ के इस्तीफे के पीछे एक बड़ी कहानी छिपी है और अब वे अचानक सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए हैं। राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर वह कहां छिपे हुए हैं और क्यों एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं


(7)राहुल बोले- देश को मध्यकाल में धकेला जा रहा, तब राजा का मूड ही कानून था, वे नापसंद लोगों को गिरफ्तार करवा देते थे


(8)सुदर्शन चक्र मिशन: सरकार की चेतावनी- नागरिकों को खतरे में डालेगा आतंकवाद, तो पूरी ताकत से दिया जाएगा जवाब


(9)सरकार ने बुधवार को कहा कि 'सुदर्शन चक्र मिशन' का उद्देश्य भविष्य के युद्धों की तैयारी करना और भारत में ही रक्षा तकनीक विकसित करना है। पिछले 11 वर्षों में भारत की रक्षा और सुरक्षा में कई सुधार हुए हैं, जिससे देश अब एक मजबूत वैश्विक ताकत बन चुका है। मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों का सख्त जवाब दिया गया


(10) सुप्रीम कोर्ट बोला- 'खराब सड़क पर नहीं वसूला जा सकता टोल' जोधपुर-पाली हाईवे की हकीकत उजागर


(11)सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार राज्यपालों की मर्जी पर नहीं चल सकती, उन्हें विधानसभा से पास बिल को अनिश्चितकाल तक मंजूरी देने से रोकने का अधिकार नहीं


(12)बेंगलुरु सेंट्रल की वोटर लिस्ट में हेरफेर, SIT करे जांच; राहुल गांधी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका


(13)80 सेकेंड तक सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करता रहा राजेश, अब सुरक्षा पर उठ रहे कई सवाल; गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट


(14)अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, 8वीं क्लास के स्टूडेंट ने दिया वारदात को अंजाम, भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ को पीटा


(15)दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि अगले दो महीनों में देशभर से बिहार की ओर 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। इन अतिरिक्त फेरों से लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी


(16) 'अमेरिका ने अन्याय किया है', टैरिफ विवाद के बीच भारत के समर्थन में उतरा रूस; तेल खरीद पर ट्रंप को दिया दो टूक जवाब।


You may also like: दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.