News

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें- 22- 08- 2025-एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा, सरकार ने इजाजत दी, कहा- मल्टीनेशन टूर्नामेंट खेलने से नहीं रोकेंगे; द्विपक्षीय सीरीज नहीं होंगी।

By Mani 3 min read

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें-    22- 08- 2025-


(1) पीएम मोदी आज कोलकाता दौरे पर, 3 मेट्रो रूट और हावड़ा स्टेशन पर सब-वे का उद्घाटन, ₹1200 करोड़ से बने कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे


(2)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा और नियंत्रण देने वाला नया कानून समाज को ऑनलाइन पैसे वाले खेलों के खतरों से बचाएगा। संसद से पारित 'प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल' पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि यह कानून भारत को गेमिंग, नवाचार और क्रिएटिविटी का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


(3) संसद का मानसून सत्र खत्म, कुल 21 बैठकें, ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा, बीच सत्र में धनखड़ का इस्तीफा, बिहार SIR पर हंगामा


(4) पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात; यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक, कई मुद्दों पर चर्चा


(5) गिरफ्तारी पर PM-CM की बर्खास्तगी का बिल JPC को भेजा, शीतकालीन सत्र में सौंपी जाएगी रिपोर्ट; एक्सपर्ट बोले- सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है


(6)पैसे वाले खेलों के खतरों से बचाएगा नया बिल', ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पर बोले पीएम मोदी


(7)जयशंकर बोले-भारत नहीं चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार, फिर भारत पर हाई टैरिफ समझ से परे; पुतिन से मिले भारतीय विदेशमंत्री


(8)केंद्र बोला- राज्यों को बातचीत करके विवाद निपटाने चाहिए, दशकों से यही प्रथा, अदालत हर समस्या का समाधान नहीं; राज्यपाल बिल पेंडिंग केस


(9) रेल यात्रियों के एक्स्ट्रा लगेज पर नहीं लगेगा कोई फाइन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया साफ


(10) टैरिफ पर ड्रैगन ने सुनाई चिप्स की कहानी, चीनी राजदूत बोले- 'भारत-चीन एशिया में डबल इंजन वाले देश'


(11) आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, डॉग्स को शेल्टर होम भेजने के आदेश से विवाद शुरू हुआ, 7 दिन पहले फैसला सुरक्षित रखा था


(12)राहुल गांधी बोले-लोकसभा चुनाव के नतीजों में हेरफेर किया गया, मुंगेर में बारिश के बीच दिया भाषण, कहा- मोदी-अडाणी मिलकर आपकी आवाज दबा रहे हैं


(13) असम में 18+उम्र वालों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा, CM हिमंत ने कहा- अवैध प्रवासियों को नागरिकता से रोकने के लिए फैसला लिया


(14) अब दिल्ली की हर विधानसभा में जनसुनवाई करेंगी CM रेखा गुप्ता, हमले के बाद बड़ा फैसला; भावुक पोस्ट


(15)महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी स्थित एक फॉर्मा कंपनी में नाइट्रोजन गैस का रिसाव होने से चार कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है


(16) एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा, सरकार ने इजाजत दी, कहा- मल्टीनेशन टूर्नामेंट खेलने से नहीं रोकेंगे; द्विपक्षीय सीरीज नहीं होंगी।


You may also like: गहने चमकाने के बहाने ठगी: बुजुर्ग दंपती से 7 तोले सोने के आभूषण ले उड़े दो ठग

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.