News

जनप्रतिनिधियों को समर्पित जन-जन की पहल:जनता ने विधायकों के नाम पर किया गड्‌ढों का नामकरण ...क्योंकि नई सड़कें बनाने का श्रेय भी तो माननीय ही लेते हैं

By Mani 2 min read

जनप्रतिनिधियों को समर्पित जन-जन की पहल:जनता ने विधायकों के नाम पर किया गड्‌ढों का नामकरण ...क्योंकि नई सड़कें बनाने का श्रेय भी तो माननीय ही लेते हैं


जयपुर


बालमुकुंदाचार्य गड्ढा

जयपुर की जनता ने गड्‌ढों को जनप्रतिनिधियों को समर्पित करते हुए सोमवार को अनूठी पहल की। गड्ढों से आहत हवामहल, मालवीयनगर और बगरू के लोगों ने क्षेत्र में गड्‌ढों का नामकरण अपने विधायकों के नाम पर कर डाला। जनता का कहना था कि सड़क बनाने का श्रेय भी तो माननीय खुद लेते हैं। ऐसे में गड्‌ढों की जिम्मेदारी उन्हीं की है। यश उनका है तो अपयश भी स्वीकार करना ही होगा। जनता गड्ढों के लिए जेडीए व नगर निगम के अफसरों के साथ ही विधायकों को भी बराबर का जिम्मेदार मानती है। ...क्योंकि जनप्रतिनिधि ही तो हाकिमों तक जनता की आवाज पहुंचाने के लिए चुने जाते हैं।


268 करोड़ रुपए नई सड़कों के निर्माण और सड़कों की मरम्मत व रखरखाव पर खर्च किए गए हैं इस बार भी।

जेडीए 191 करोड़ रुपए और निगम ~77 करोड़ खर्च कर चुका। बहरहाल जब सड़कें बनाई जाती हैं तो जनता खुश होती हैं।


सराफ गड्ढा


लोकेशन : मालवीय नगर प्रधान मार्ग

गड्ढे की उम्र : 55 दिन

अपराध : 2000 गाड़ियां फंस चुकी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए

जिम्मेदार : मालवीय नगर जोन

के एक्सईएन एमएम शर्मा

नामकरण किया : डॉ. संदीप गुप्ता


कैलाश गड्ढा


लोकेशन : गुलाब विहार ए जगतपुरा

गड्ढे की उम्र : 60 दिन

अपराध : 400 गाड़ियां फंसी और

14 से ज्यादा लोग घायल हुए

जिम्मेदार : जगतपुरा जोन

के एक्सईएन ब्रजेश गर्ग

नामकरण किया : मीना सैनी,

अक्की सैनी।


बालमुकुंदाचार्य गड्ढा


लोकेशन : माउंट रोड ब्रह्मपुरी

गड्ढे की उम्र : 30 दिन

अपराध : 1700 गाड़ियां फंसी और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए

जिम्मेदार : हवामहल-आमेर जोन, हेरिटेज निगम के कार्यकारी XEN लोकेश कुमावत

नामकरण किया : सुरेश, शंकर, योगेश, प्रियांश व अन्य


विधायक हर साल नई सड़कों का लोकार्पण करते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। नेताजी इसका श्रेय भी खुद ही लेते हैं, लेकिन यह भी सच है कि कुछ ही महीनों में सड़कें टूट जाती हैं और गड्ढों से भर जाती हैं। फिर हादसे होते हैं... तो जवाबदेही किसकी होगी, यह तय नहीं होता। इसलिए जयपुर की जनता ने गड्ढों का नामकरण, उन्हीं नेताओं के नाम से किया है, जिसने उस सड़क का उद्‌घाटन किया।

You may also like: सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें- 20- 08 - 2025भारत के रईस परिवार उठा रहे हैं रूसी तेल का फायदा, डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री का बड़ा बयान

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.