शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
👇
1. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, संसद भी नहीं पहुंचे, विदाई समारोह में शामिल नहीं होंगे; विपक्ष बोला- वजह स्वास्थ्य नहीं कुछ और है
2. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर; पीएम मोदी बोले- उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं
3. पर्दे के पीछे बड़ी राजनीति चल रही', उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर विपक्ष का सरकार पर हमला 'रहस्य में सिमटा, पहेलियों में लिपटा हुआ है धनखड़ का इस्तीफा...': कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर मांगा स्पष्टीकरण
4.संसद मानसून सत्र का दूसरा दिन, बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का संसद में प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
5. एअर इंडिया ने पूरी की बोइंग 787 के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच, कहा - 'कोई दिक्कत नहीं'
6. वायु सेना से होगी लड़ाकू विमान मिग-21 की विदाई; 62 साल में कई बार छुड़ाए दुश्मनों के छक्के
7. भारतीय सेना को अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली खेप मिली, 3 हेलिकॉप्टर अमेरिका से हिंडन एयरबेस पर लाए गए; रेतीला रंग छिपने में मददगार
8.केंद्र सरकार ने किसानों को चेतावनी दी, PM-किसान किश्त चेक करने के लिए फर्जी लिंक ना खोलें; मोबाइल पर भेजे जा रहे फेक मैसेज
9. केन्द्रीय मंत्री शेखावत अपने शायराना अंदाज और सटीक राजनीतिक तंजो के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं, जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और बारिश के बहाने भजनलाल शर्मा की तारीफों के पुल बांध दिए
10. शेखावत ने कहा भाजपा, भगवान, भरोसा,और भजनलाल इन सबकी राशि एक ही है, तभी तो राजस्थान में जमकर बारिश हो रही है,जब भाजपा का राज होता है तो सुकाल आता है, जबकि कांग्रेस की राशि काल से मिलती है, इसलिए उनके राज में अकाल और संकट छाए रहते हैं
11. दिल्ली सरकार का बड़ा एलान: ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को अब मिलेंगे सात करोड़ रुपये, नौकरी भी दी जाएगी
12. हनीट्रैप में फंस गए थे 18 विधायक और चार सांसद, MVA सरकार गिरने पर उद्धव सेना का बड़ा दावा
13. ब्रिटिश फाइटर जेट ने 38 दिन बाद उड़ान भरी, हाइड्रोलिक फेल होने के बाद तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा था, 25 इंजीनियरों की टीम ब्रिटेन से आई थी
14. शेयर बाजार आज फ्लैट कारोबार रहा, सेंसेक्स 14 अंक और निफ्टी 30 अंक गिरकर बंद; NSE के मीडिया, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स फिसले
15.जोमैटो का शेयर 15% चढ़ा, बेहतर तिमाही नतीजों के चलते यह तेजी, Q1FY26 में कंपनी की कमाई 69% बढ़ी, मुनाफा कम हुआ
You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें- 25-08-2025- (1)क्या दुनिया से डॉलर का अंत होने वाला है? क्या डॉलर का दबदबा कम हो रहा
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.