News

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें- 20- 08 - 2025भारत के रईस परिवार उठा रहे हैं रूसी तेल का फायदा, डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री का बड़ा बयान

By Mani 3 min read

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें-   20- 08 - 2025


                     

 मुंबई में आफत की बारिश, सड़क, रेल और वायु यातायात ठप; महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ से हालात


(1) मोदी-डोभाल से मिले चीनी विदेश मंत्री वांग यी, चीन फर्टिलाइजर और रेयर-अर्थ मेटल देने को तैयार; जुलाई में निर्यात पर बैन लगा था


(2) भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट, ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी; HAL को एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर मिलने की उम्मीद


(3)NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन आज नामांकन करेंगे, विपक्ष के कैंडिडेट रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से मुकाबला, 9 सितंबर को चुनाव


(4)ISRO चीफ बोले-भारत 40 मंजिला ऊंचा रॉकेट बना रहा, ये 75,000 किलो वजन ले जाने में सक्षम, दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट्स में शुमार होगा


(5) भारत-चीन रिश्ते का ऐतिहासिक दिन, रेयर अर्थ मैग्नेट की आपूर्ति करेगा ड्रैगन; दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान होंगी शुरू


(6)PM हो या CM गंभीर मामलों में गिरफ्तारी पर छोड़ना होगा पद, संसद में आज तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी सरकार


(7) ड्रीम 11 जैसे गेमिंग एप होगी बैन? सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध की तैयारी; आज संसद में पेश होगा बिल


(8) ऑनलाइन गेमिंग की वजह से किसी बच्चे ने आत्महत्या कर ली तो कई लोग कर्ज में डूब गए और उनकी जिंदगी तबाह हो गई। ऐसी खबरें आए दिन पढ़ने को और सुनने को मिलती है। इसे देखते हुए ही सरकार अब बेटिंग या बाजी या जुआ लगाने वाले सभी ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने जा रही है। यहां तक कि जिस किसी ऑनलाइन गेम में पैसा जुड़ा है चाहे वह गेम स्किल का हो या फिर चांस का, उन सभी को प्रतिबंधित किया जा सकता है।


(9)आईटी मंत्रालय की तरफ से ऑनलाइन गेमिंग बिल लाया जा रहा है जिसे बुधवार को लोक सभा में पेश किया जा सकता है। मंगलवार को कैबिनेट कमेटी ऑनलाइन गेमिंग बिल को अपनी मंजूरी दे दी। ऑनलाइन गेमिंग में बेटिंग को अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा और इसके तहत सात साल की कैद और 10 लाख तक के जुर्माने का प्रविधान किया जा रहा है


(10)एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन पर भी लगेज तौला जाएगा, इसके बाद ही स्टेशन में एंट्री मिलेगी; अभी कुछ जगहों पर लागू होगा नियम


(11) हिमाचल के चंबा में एक घंटे में दो बार डोली धरती, सुबह-सुबह आया भूकंप; लोगों में दहशत


(12) मुंबई में बारिश-ज्यादा भीड़ से ट्रैक पर अटकी मोनोरेल, विंडो तोड़कर 500 यात्री निकाले:14 ट्रेन कैंसिल, 250 फ्लाइट्स लेट; महाराष्ट्र में दो दिन में 14 मौतें*


(13)भारत के रईस परिवार उठा रहे हैं रूसी तेल का फायदा, डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री का बड़ा बयान


You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें - 14- 09-2025 - रविवार !! हिंदी - दिवस!!

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.