जयपुर: 9 वीं क्लास के छात्र ने किया सुसाइड, दोस्त 2 लाख रुपए लाने का बना रहे थे दबाव
जयपुर: 9 वीं क्लास के छात्र ने किया सुसाइड, दोस्त 2 लाख रुपए लाने का बना रहे थे दबाव
21 जुलाई सोमवार 2025-26
जयपुर: जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक 9वीं के छात्र ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने बताया कि छात्र ऐश्वर्य सिंह का उसके दोस्तों के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. उसके दोस्त दो लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे. इसकी वजह से वह बहुत तनाव में था. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
9 वीं में पढ़ाई करता था छात्र:
छात्र गंगोरी बाजार स्थित एक निजी स्कूल में 9वीं का छात्र था. ऐश्वर्य के पिता मानवीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे से कच्ची बस्ती के रहने वाले यश वैष्णव ने शराब पीकर मारपीट की. इसके बाद उसने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. ऐश्वर्य पर केस दर्ज हुआ तो वह बहुत डर गया था. आरोपी यश समझौते के नाम पर 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था.
पिता आरोपी के खिलाफ कराया मुकदमा:
ऐश्वर्य पैसा नहीं दे पाया, इसलिए सुसाइड कर लिया. छात्र के पिता मानवीर ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज करवाया है. मौके से एक CCTV फुटेज भी मिला है, जिसमें नाबालिग जहर खाता दिखाई दे रहा है, और उसके परिजन हॉस्पिटल ले जा रहे हैं.
स्कूल से वापस जाते समय खरीदा जहर:
ऐश्वर्य सिंह स्कूल से वापस घर जाते समय जहर खरीदा. घर पहुंचते ही ड्रेस उतारकर किचन में गया. वहां पर जहर पीकर कहा कि पिताजी मैं जा रहा हूं. जहर पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
दोस्त कर रहे थे ब्लैकमेल, वाट्सएप चैटिंंग मिली:
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक को ब्लैकमेल किया जा रहा था. उसके वाट्सएप और फेसबुक से उसके दोस्तों की चैटिंग मिली है. 26 जून को मृतक की दोस्तों से झगड़ा भी हुआ था. पैसों की बात को लेकर उसे बार-बार 2 लाख रुपए की मांग रहे थे. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
You may also like: दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23-07-2025
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.