News

दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23-07-2025

By Mani 2 min read

दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

23-07-2025


1.पीएम मोदी ब्रिटेन दौरे पर रवाना, प्रधानमंत्री स्टार्मर और किंग चार्ल्स से मिलेंगे; दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होगा


2. सड़क वाला बर्ताव सदन में कर रहे हो, माननीय जैसे रहो; सांसदों पर भड़के ओम बिरला


3. 'संसद में सड़क जैसा व्यवहार...', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर बिफरे स्पीकर बिरला ने चेताया,देश की जनता ने आपको उनकी आवाज,उनकी चुनौतियों,उनकी अपेक्षाएं और देश के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भेजा है,आपका जो व्यवहार है वो सड़कों का है, जैसा आचरण और व्यवहार आप संसद में कर रहे हैं,ये देश देख रहा है


4. ऑपरेशन सिंदूर-लोकसभा में 28, राज्यसभा में 29 जुलाई को चर्चा, दोनों सदनों में 16-16 घंटे बहस; विपक्ष 3 दिन से कार्यवाही नहीं चलने दे रहा


5. उपराष्ट्रपति चुनाव अगस्त के आखिर में संभव, चुनाव आयोग बोला- तैयारियां शुरू; एक दिन पहले जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर हुआ था


6. ट्रंप 25 बार कह चुके हैं सीजफायर की बात, पीएम ने एक बार भी नहीं दिया जवाब, दाल में कुछ तो काला है...राहुल का मोदी सरकार पर हमला<<+D®2>>


7. 'धनखड़ पर पीएम मोदी का रहस्यमयी पोस्ट, जबरन लिया इस्तीफा', कांग्रेस का बड़ा हमला


8. जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, CJI गवई बोले- करेंगे स्पेशल बेंच का गठन


9. कालीकट से दोहा जा रहे एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, 2 घंटे बाद लौटा वापस


10.अखिलेश ने मस्जिद में सपा सांसदों के साथ मीटिंग की, डिप्टी CM बोले- वो नमाजवादी, अखिलेश का जवाब- हम जोड़ने वाली आस्था के साथ


11. 'हां हमारे क्षेत्र में जैनुअन वोटरों के नाम कट रहे, NDA को हो रहा नुकसान' CM नीतीश के MLA ने SIR पर उठाए सवाल


12. भारत ने जनवरी 2025 के बाद से अपनी पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार दर्ज किया है, और 85वें से 77वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत की पासपोर्ट रैंकिंग आठ स्थान ऊपर चढ़ गई है। भारत को 59 के लिए वीजा पहुंच प्राप्त हो गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में इसकी पुष्टि हुई है<<+D®2>>


13.ट्रम्प फिर बोले- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 5 फाइटर जेट्स गिरे, दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया; 73 दिन में 25 बार क्रेडिट लिया


14.सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 82,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 160 अंक चढ़ा; NSE के मेटल-ऑटो सेक्टर में तेजी, रियल्टी 3% टूटा।


You may also like: ममता बनर्जी का विवादित बयान- लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए, पश्चिम बंगाल रेप केस पर कहा- प्राइवेट कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.