देश राज्यों से बड़ी खबरें
देश राज्यों से बड़ी खबरें
रविवार - 20- जुलाई - 2025
1.उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले: ऑपरेशन सिंदूर जारी, भारत ने सबक सिखाया, दुनिया की कोई ताकत हमें निर्देश नहीं दे सकती
2. राहुल बोले- मेक इन इंडिया असलियत में असेंबल इन इंडिया,हर पुर्जा विदेश से आ रहा, जबतक आत्मनिर्भर नहीं होते ये बातें सिर्फ भाषण रहेंगी
3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पांच जेट गिराने के बयान ने भारत में सियासी विवाद को जन्म दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में सफाई मांगी और कहा कि देश को इसका सच जानने का अधिकार है
4. राहुल गांधी की मानसिकता देशद्रोही जैसी', कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार,भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान की तरफदारी कर रहे हैं और उनकी मानसिकता देशद्रोही जैसी है।
5. सरकार कभी भी देश के हित से नहीं करेगी समझौता', अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता पर पीयूष गोयल
6. मानसून सत्र से पहले I.N.D.I.A. की ऑनलाइन बैठक, सरकार को घेरने की रणनीति बनाई, पहलगाम हमला-ट्रम्प के सीजफायर के दावे जैसे 8 मुद्दे संसद में उठाएगा विपक्ष
7.सिंधु जल संधि पर रोक लगाना PAK को करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को लाभ होगा: मनोज सिन्हा
8. 42 देशों की यात्रा कर डाली पर मणिपुर नहीं गए, मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर हमला
9. राजस्थान से दिल्ली आने-जाने वाली 27 ट्रेनें रद्द, 22 के रूट बदले, दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इ़टरलाकिंग पैनल के अपग्रेडेशन के चलते 20 से 29 जुलाई तक उत्तर पश्चिम रेलवे की और से राजस्थान और दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के संचालक में बड़ा बदलाव किया गया है
10.मंत्री कन्हैयालाल समेत 21 राजस्थान विधायकों का बिजली बिल बकाया: 10 BJP नेता, 7 कांग्रेस MLA
11. बिहार में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतिम चरण में, बचे हैं सिर्फ 6 दिन, 95.92 प्रतिशत मतदाताओं की लिस्ट कंप्लीट
12.राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बारिश के कारण अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। टोंक जिले के गोलरा गांव में 17 लोग बानस नदी में फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं अजमेर की अना सागर झील ओवरफ्लो हो गई है
13.यूपी में 18 की मौत; राजस्थान में बाढ़, उत्तराखंड-हिमाचल और बंगाल व केरल में भारी बारिश का अलर्ट
14.HDFC बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 12% बढ़ा, कमाई ₹99,200 करोड़ रही, बैंक हर शेयर पर ₹5 डिविडेंड और बोनस शेयर भी देगा
15.ICICI बैंक का मुनाफा 15% बढ़कर ₹12,768 करोड़, पहली तिमाही में कमाई ₹51,452 करोड़ रही, बैंक का शेयर एक साल में 14% चढ़ा
You may also like: 30-40 की उम्र में क्यों आ रहा है स्ट्रोक?
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.