News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-

By Mani 3 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें


1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की दो देशों की अहम यात्रा पर जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे का मकसद अहम व्यापारिक समझौतों और राजनीतिक गतिविधियों के जरिए भारत के राजनयिक संबंधों को मजबूत करना होगा


2. एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी,16 मिनट हवा में रही; हैदराबाद से थाईलैंड जा रही थी


3.मानसून सत्र के लिए रणनीति तैयार कर रही सरकार, राजनाथ सिंह के घर मंत्रिसमूह की बैठक; कई मुद्दों पर हुई चर्चा


4. मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जिसमें विपक्ष के बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हंगामा करने की प्रबल आशंका है।


5. 'गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग के लिए माफी मांगें', Air India प्लेन क्रैश को लेकर WSJ और रॉयटर्स पर भड़का पायलट फेडरेशन


6.अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलें, अमेरिकी अधिकारी बोलीं- भारत को पूरी जांच करने दें; वॉल स्ट्रीट ने पायलट को जिम्मेदार माना था


7. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में बसा है। यह जीवन जीने का एक तरीका है। यह सभी से प्यार और अहिंसा में विश्वास रखता है। शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 'हिंदी चीनी भाई-भाई' नारे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व में अहिंसा का मतलब कमजोरी नहीं है। अगर कोई भारत पर उंगली उठाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा


8. ऑपरेशन सिंदूर, ट्रम्प के दावों पर कांग्रेस के 3 सवाल, जयराम बोले- हमें संसद में PM से जवाब चाहिए, कोई सब्स्टीट्यूट बल्लेबाज नहीं चलेगा


9. उद्धव बोले- ठाकरे ब्रांड नहीं, महाराष्ट्र-हिंदू अस्मिता की पहचान, कहा- शिंदे गुट इसकी चोरी कर रहा; चुनाव आयोग पत्थर है


10. अहंकार और सीट बंटवारे में देरी चुनावों में हार के लिए जिम्मेदार', उद्धव ने एमवीए की एकता पर उठाए सवाल


11. एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी, 16 मिनट हवा में रही; हैदराबाद से थाईलैंड जा रही थी


12. दिल्ली से ऊना आ रही जनशताब्दी ट्रेन पर पथराव, चकनाचूर हुए शीशे, पहले भी निशाने पर रही हैं हिमाचल आ रही ट्रेन


13. पंजाब में आप को झटका: खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, सियासत भी छोड़ी; कहा- दिल भारी हो रहा है


14.अजमेर में भारी बारिश, घरों में पानी भरा, लोग बहे, 6 जिलों में स्कूल बंद, 4 दिन में 23 की मौत; यूपी के काशी में 30 हजार घर डेंजर जोन में


15. सावधान! मॉनसून दिखाएगा असली रंग, हफ्ते भर जमकर बारिश; यूपी-हिमाचल समेत कई राज्यों में अलर्ट


16. ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 5 जेट गिरे, किस देश के यह नहीं बताया; 24वीं बार कहा- जंग मैंने रुकवाई


17. इस हफ्ते सोना ₹732 महंगा हुआ सोना, चांदी ₹2,410 चढ़ी, ₹1.13 लाख की एक किलो बिक रही, सोना इस साल ₹22,081 महंगा .हुआ


You may also like: जयपुर: अंता में क्यों हुई भाजपा की हार, जानें कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया की जीत के 5 बड़े फैक्टर

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.