News

राजस्थान समेत 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट:बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 17 मौतें; यूपी के चित्रकूट में आज बंद रहेंगे स्कूल

By Mani 2 min read

मानसून Live

राजस्थान समेत 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट:बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 17 मौतें; यूपी के चित्रकूट में आज बंद रहेंगे स्कूल


नई दिल्ली


मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, केरल, रायलसीमा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।


वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि, मध्य भारत और राजस्थान में मानसून सबसे ज्यादा एक्टिव है।


पिछले 24 घंटों में बिहार में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें नालंदा में हुईं। उसके बाद वैशाली में 4, बांका और पटना 2-2 लोग मारे गए।


उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भारी बारिश के चलते स्कूलों की पहली से 8वीं तक के बच्चों की 18 जुलाई को छुट्‌टी घोषित कर दी है।


हिमाचल में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, NH-707 बंद, 9 जिलों में बाढ़ की चेतावनी


गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हुई। सिरमौर के लोहरा इलाके में भूस्खलन के कारण NH-707 ब्लॉक हो गया। मौसम विभाग ने 9 जिलों के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है।


राज्य भारी बारिश से जूझ रहा है, जिसके कारण कई भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई है। 20 जून से अब तक राज्य को 1,220 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। NH समेत 170 सड़कें अभी भी बंद हैं।


सूत्रों ने बताया कि राजमार्ग 30 घंटे से ज्यादा समय से बंद है और इसे अभी तक वाहनों के आवागमन के लिए बहाल नहीं किया जा सका है क्योंकि पहाड़ से गिरता मलबा सड़क साफ करने के काम में दिक्कत दे रहा है।


इस मानसून में हिमाचल प्रदेश में अबतक 31 बार अचानक बाढ़ आ चुकी है। 22 जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं। जबकि 19 जगह भूस्खलन हुए हैं।

You may also like: पहलगाम आतंकी हमले में घायलों के नाम

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.