News

पहलगाम आतंकी हमले में घायलों के नाम

By np 2 min read

घायलों के नाम


1. विनो भट्ट, गुजरात

2. एस बालचंद्रू, महाराष्ट्र

3. अभिजवन राव, कर्नाटक

4. संतरू, तमिलनाडु

5. साहसी कुमारी, उड़ीसा

6. डॉ परमेश्वर

7. माणिक पाटिल

8. रिनो पांडे


अमरनाथ यात्रा के पहले 

जम्मू कश्मीर के 

पहलगाम के बैसराणा इलाके में आज आतंकवादियों ने पर्यटकों के समूह को निशाना बनाया। तीन से पांच मिनिट तक गोलीबारी की ।


इस हमले में अब तक 12 पर्यटकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं, एक पर्यटक की मौत भी हो गई है। घायलों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी ने अमित शाह से की बात


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। इस हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई है। वहीं, हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक बुलाई है। वहीं, पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत भी की।


राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री पहलगाम में आतंकी हमले की खबर से बहुत दुखी हूं 


निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरतापूर्ण और निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।


अमरनाथ यात्रा के लिए अहम है पहलगाम रूट


3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए पहलगाम रूट अहम है। इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। यात्रा में खड़ी चढ़ाई नहीं है। पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है। ये बेस कैंप से 16 किमी दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है।

You may also like: साउथ अमेरिका के पेरू में आर्केलॉजिस्ट ने 3500 साल पुराना एक 'खोया हुआ शहर' खोज निकाला है।

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.