वाहन खरीद पैटर्न में बड़ा बदलाव आया:महंगे पेट्रोल से बदला खरीद का ट्रेंड; हर 5वां वाहन CNG उठ रहा
वाहन खरीद पैटर्न में बड़ा बदलाव आया:महंगे पेट्रोल से बदला खरीद का ट्रेंड; हर 5वां वाहन CNG उठ रहा
जयपुर
इस साल मई तक 1.05 लाख वाहन बिके, सीएनजी वाहनों की बिक्री 7.5 फीसदी बढ़ी
पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर बने रहने का असर वाहन बाजार पर दिख रहा है। इससे वाहन खरीद पैटर्न में बड़ा बदलाव आया है। मसलन, इस साल के पहले पांच माह में प्रदेश में बिकने वाला हर पांचवां वाहन सीएनजी से चलने वाला था। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि लोग पेट्रोल के महंगे विकल्प से हटकर किफायती ईंधन की ओर जा रहे हैं।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों के विश्लेषण के मुताबिक जनवरी से मई 2025 के दौरान प्रदेश में सीएनजी वाहनों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.5% की वृद्धि के साथ 14.3 से बढ़कर 21.8% हाे गई।
पेट्रोल वाहनों की हिस्सेदारी पिछले साल के 50.30% के मुकाबले घटकर 42.9% रह गई।
डीजल की स्थिर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में धीमी बढ़ोतरी हुई। सुरक्षा कारणों से एलपीजी वाहनों की मांग में भारी गिरावट आई है। 11,000 से ज्यादा वाहन इस साल पहले पांच माह में पंजीकृत हुए हैं।
ऐसा क्यों...ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के मुताबिक पेट्रोल और सीएनजी की कीमत में बड़ा अंतर है। कंपनियां भी हर लोकप्रिय मॉडल में सीएनजी किट दे रही है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और लागत अधिक होने से ईवी अभी पहली पसंद नहीं।
You may also like: 💁♀️सोमवार आज दिनांक 28 जुलाई, 2025 के समाचार पत्रों से संकलित प्रमुख खबरें..
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.