News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा:को-ऑपरेटिव कोड जल्द, बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा के ऊपर लाएंगे

By Mani 3 min read

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा:को-ऑपरेटिव कोड जल्द, बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा के ऊपर लाएंगे


जयपुर


शहर के दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार नया को-ऑपरेटिव कोड लाने की दिशा में कार्य कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। राज्य सरकार सहकारी समितियों और पैक्‍स को सशक्त बना रही है। प्रदेश में 41 हजार से अधिक सहकारी समितियां हैं, जिनसे एक करोड़ 10 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं। अब तक 976 नए एम-पैक्स का गठन किया जा चुका है।


राज्य सरकार 75 हजार से अधिक सरकारी पदों पर युवाओं को नियुक्ति दे चुकी है। लगभग 28 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इस प्रकार 2 लाख से अधिक भर्तियां प्रक्रियाधीन है। सहकारिता राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि गत 4 वर्ष के अल्प कार्यकाल में इस मंत्रालय ने सहकारिता के आंदोलन को मजबूत किया है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत 10 हजार गांवों के सभी बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा के ऊपर लाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया है। इसे चरणबद्ध तरीके से 12 हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के लिए दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। सकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास की जरूरत को समझते हुए संवेदनशीलता से काम कर रही है।


मंच पर वसुंधरा व शाह के बीच चर्चा


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच लंबी बात हुई। दोनों के बीच राजनीतिक व कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मंच पर अमित शाह के एक तरफ सीएम भजनलाल शर्मा और दूसरी तरफ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को जगह दी गई है।


सड़क मार्ग से पहुंचे सभा स्थल


केंद्रीय गृह गुरुवार दोपहर करीब सवा बारह बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से दादिया (सभास्थल) के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होना था। खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर के बजाए सड़क मार्ग से दादिया पहुंचे। मुख्यमंत्री ने साफा पहनाकर गृहमंत्री का स्वागत किया। सभा स्थल पर प्रदेश के मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने मुलाकात की।


सभा में लोकगीत व राजस्थानी रंग


सभा में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से लोग आए। बारिश की बूंदों के बीच लोग झूमते व गाते हुए लोग स्थानीय वेशभूषा पहनकर पहुंचे। वहीं कई लोग वाद्य यंत्रों के साथ लोक गीत गाते हुए पहुंचे। सभा स्थल पर भी लोगों ने लोकगीत गाए। रिंग रोड की सर्विस रोड पर दूर दूर तक लोगों की भीड़ जमा रही।

You may also like: September 10-09-2025 18:39 ISTक्यों नहीं लगता है शराब और पेट्रोल पर जीएसटी:

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.