समोसा जलेबी पर भी मिलेगी सिगरेट जैसी वॉर्निंग, मोटापे के खिलाफ सरकार का नया प्लान-
समोसा जलेबी पर भी मिलेगी सिगरेट जैसी वॉर्निंग, मोटापे के खिलाफ सरकार का नया प्लान-
इसके जरिए नागरिकों को इन शक्कर और तेल की मात्रा के बारे में सचेत किया जाना है। खास बात है कि इस लिस्ट में लड्डू से लेकर वड़ा पाव और पकोड़ा तक कई खाद्य शामिल हैं। खबर है कि जल्द ही कैफे और अन्य सार्वजनिक जगहों पर वॉर्निंग लगाई जाएंगी
जंक फूड को लेकर सरकार कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। खबर है कि अब सिगरेट की तरह ही समोसा और जलेबी जैसे लोकप्रिय नाश्ता वॉर्निंग के साथ परोसा जाएगा। दरअसल, बच्चों में मोटापा और शहरी युवाओं में जरूरत से ज्यादा वजन चिंता बढ़ा रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वॉर्निंग साइन लगाने का प्लान तैयार किया है।
स्वास्थ्यम मंत्रालय ने AIIMS समेत कई केंद्रीय संस्थानों से ऐसे पोस्ट लगाने के आदेश दिए हैं, जिसमें साफतौर पर लिखा हुआ हो कि रोज नाश्ता करते समय कितना छिपा हुआ फैट और शक्कर ले रहे हैं। खास बात है कि यह पहली बार है जब जंक फूड पर तंबाकू जैसी चेतावनी देने की तैयारी की जा रही है।
इसके जरिए नागरिकों को इन शक्कर और तेल की मात्रा के बारे में सचेत किया जाना है। खास बात है कि इस लिस्ट में लड्डू से लेकर वड़ा पाव और पकोड़ा तक कई खाद्य शामिल हैं। खबर है कि जल्द ही कैफे और अन्य सार्वजनिक जगहों पर वॉर्निंग लगाई जाएंगी।
नागपुर के कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमर अमाले बताते हैं, 'शक्कर और ट्रांस फैट्स नए तंबाकू हैं। लोगों को यह जानने का अधिकार है कि वो क्या खा रहे हैं।' रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान है कि साल 2050 तक 44.9 करोड़ भारतीय ओवरवेट या मोटापे का शिकार हो जाएंगे। ऐसे में इस मामले में भारत सिर्फ अमेरिका से पीछे रह जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, डायबीटोलॉजिस्ट सुनील गुप्ता कहते हैं, 'यह भोजन बैन करने के बारे में नहीं है।' उन्होंने कहा, 'लेकिन अगर लोगों को पता होगा कि गुलाब जामुन में 5 चम्मच शक्कर हो सकती है, तो दूसरी बार लेने से पहले शायद दो बार सोचेंगे।'
You may also like: नई दिल्ली: क्या है भारतीय संविधान का आर्टिकल 67(ए)? जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने त्यागपत्र में दिया हवाला- 22 जुलाई मंगलवार 2025-26 .
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.