News

देश राज्यों से बड़ी खबरें-

By Mani 4 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें-


     !! सावन का पहला सोमवार


        14- जुलाई - सोमवार


(1)ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने कमाल कर दिया, 15 देशों ने भारत से मांग की है: राजनाथ सिंह


(2) राजनाथ सिंह ने कहा चंद्रभान गुप्त जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और अपने त्याग, प्रतिबद्धता और नेतृत्व से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई,उनका जीवन हमें बताता है कि सत्ता का मतलब केवल पद या अधिकार नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी त्याग और जनता के हितों की रक्षा करना है,उनका जीवन हमें यह संदेश भी देता है कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दुश्मनी नहीं होनी चाहिए,


(3) बिहार की तरह पूरे देश में वोटर लिस्ट जांची जाएंगी, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी; सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई की सुनवाई के बाद फैसला होगा


(4)अंतरिक्ष से शुभांशु बोले-भारत आज भी सारे जहां से अच्छा,फेयरवेल सेरेमनी में पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बात दोहराई; आज धरती पर वापसी


(5) रेलवे सभी 74 हजार कोच में CCTV कैमरे लगाएगी,यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेनों में चोरी-डकैती पर अंकुश लग सकेगा और घटनाओं में कमी आएगी। यात्रियों की निजता बनाए रखने के लिए दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।


(6)प्रत्येक डिब्बों में चार कैमरे एवं इंजन में छह कैमरे लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के कुछ इंजनों एवं डिब्बों में इसका परीक्षण किया जा चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। रेल मंत्री ने सभी 74 हजार डिब्बों एवं 15 हजार इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति दे दी है


(7) तमिलनाडु में कल मालगाड़ी पटरी से उतरी, 18 बोगियां जली,52 बोगियों में डीजल था, 40 अलग की गईं; तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन का इलाका खाली कराया


(8)कर्नाटक: 'नितिन गडकरी में प्रधानमंत्री बनने के गुण', कांग्रेस विधायक ने भागवत के उम्र वाले बयान का दिया हवाला


(9) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अब शराब की दुकानों के नए लाइसेंस विधानसभा को विश्वास में लिए बिना जारी नहीं किए जाएंगे। इससे पहले राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सरकार पर 328 शराब दुकानों के लाइसेंस देकर राज्य को शराब की लत में धकेलने का आरोप लगाया था। आव्हाड ने यह भी कहा कि यह नीति संतों की भूमि महाराष्ट्र को शराब के नशे की लत में डुबो रही है। 


(10)दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट का शव यमुना नदी में मिला, त्रिपुरा की स्नेहा 6 दिन से लापता थी; मां को आखिरी फोन किया था


(11) सावन के पहले सोमवार के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम सजकर तैयार है। बाबा के धाम में रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर श्रद्धालु और कांवड़ियों का स्वागत होगा। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का शृंगार होगा। पहले सोमवार को धाम में छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है


(12)बड़ा हादसा: हिमाचल में उफनती ब्यास नदी पार कर रही मां की गोद से छिटकी बच्ची, एक KM दूर मिली लाश; दूसरी बेटी 10 मिनट पुल पर लटकी रही,यह हादसा देखकर लोगों ने दुसरी बच्ची को बचाया


(13) इनकम टैक्स रिफंड 11 साल में 474% बढ़ा, 2024-25 में ₹4.77 लाख करोड़ रिफंड किए गए, 2013-14 में यह आंकड़ा ₹83 हजार करोड़ था


(14)लॉर्ड्स में टीम इंडिया का 'टोटल धमाल', इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे सुंदर; सिराज-बुमराह भी चमके, भारत के सामने 193 का लक्ष्य ,एक-एक रन की लड़ाई, लॉर्ड्स में भारत को जीत के लिए चाहिए आज 90 ओवरों में 135 रन, गिर चुके हैं 4 विकेट;


(15)पश्चिमी राज्यों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में भी आज भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई है। 14 से 15 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


You may also like: शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 के मुख्य सामाचार

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.