नई दिल्ली: 91 की मौत, 432 घर तबाह और 749 करोड़ का नुकसान... हिमाचल में बारिश ने उजाड़ दिया सबकुछ, आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट
नई दिल्ली: 91 की मौत, 432 घर तबाह और 749 करोड़ का नुकसान... हिमाचल में बारिश ने उजाड़ दिया सबकुछ, आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट
Sat, 12 Jul 2025
नई दिल्ली: सीमला प्रदेशभर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ वर्षा भी हुई। शिमला शहर के साथ लगते जुब्बड़हट्टी में 47 और नारकंडा में 12 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक प्रदेश के कई स्थानों पर भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है।
12 जुलाई को शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, वहीं 13 जुलाई को भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम साफ होने से मंडी जिला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों सहित बाधित सड़कों को खोलने और वाहनों के चलने योग्य करने का कार्य तेज हुआ है।
223 सड़कें बद:
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार भूस्खलन और अन्य कारणों से एक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) समेत 223 सड़कें बंद हैं। 151 ट्रांसफार्मर और 815 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां एक एनएच समेत 166 सड़कें, 143 ट्रांसफार्मर और 204 पेयजल योजनाएं बंद हैं। कांगड़ा जिले में भी 603 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
अब तक 91 की मौत:
इस मानसून सीजन में अब तक 91 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 34 लापता हैं और 131 लोग घायल हुए हैं। वर्षा से 432 घर पूरी तरह टूट गए हैं, जबकि 928 को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। अब तक प्रदेश को लगभग 749 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें:29 सितंबर सोमवार20259वीं बार एशिया का चैंपियन बना भारत, पहले कुलदीप की तबाही फिर तिलक ने कूटा, हार की हैट्रिक से PAK शर्मसार
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.