News

नई दिल्ली: मेरा आईफोन गया, किसी की जान भी जा सकती थी', सिस्‍टम पर सवाल खड़ा करता जयपुर के युवक का ये वीडियो

By Mani 4 min read

नई दिल्ली: मेरा आईफोन गया, किसी की जान भी जा सकती थी', सिस्‍टम पर सवाल खड़ा करता जयपुर के युवक का ये वीडियो

12 जुलाई शनिवार 2025-26


जयपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जयपुर की एक सड़क है. सड़क पर लबालब पानी भरा हुआ है. नीचे 2-4 फीट गहरे गड्ढे हैं, जो दिख नहीं रहे. एक युवक अपनी स्‍कूटी के साथ गड्ढे में फिसलता है, उसका आईफोन खो जाता है, जिसे ढूंढते हुए वो फूट-फूट कर रोने लगता है. वो फोन, जिसे उसने किस्‍तों में खरीदा था, ताकि ऑनलाइन अपना बिजनेस बढ़ा सके. फोन खोने के गम में रोते युवक को दूसरों की भी चिंता है और वो वहीं उन्‍हीं गड्ढों के चलते गिर रहे लोगों की मदद करने लगता है. 


युवक का नाम है- बोनी हलधर, जो अपने पिता के साथ जयपुर के चमेली मार्केट में कॉस्ट्यूम ज्वैलरी का कारोबार करते हैं. इस आईफोन से वो ज्‍वैलरी की फोटो अपलोड करने, बिल बनाने, क्लाइंट्स का डाटाबेस तैयार करने तैसे काम किया करते थे, लेकिन अब वो किसी काम का नहीं रहा. 


अपना दु:ख भूल औरों की मदद करते रहे हलधर:

 

हलधर जब दूसरों की मदद कर रहे थे, तब उनका फोन एक बार पानी में तैरता नजर आया. उन्होंने उसे उठा तो लिया, लेकिन तब तक वो पूरी तरह खराब हो चुका था. उन्होंने कहा, 'मैंने उसे रिपेयरिंग शॉप पर दिखाया, लेकिन कोई उम्मीद नहीं बची. अब दोबारा नया फोन खरीदना शायद मेरे लिए मुमकिन नहीं.' उन्होंने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब वो अपने पिता की दुकान से मिर्जा इस्माइल रोड लौट रहे थे.


₹3,000/महीने की किस्‍त पर लिया था मोबाइल:

 

बोनी ने आईफोन 24 महीने की किस्तों पर लिया था, हर महीने ₹3,000 की किश्त भरनी थी. अब सिर्फ दो किस्तें बची थीं, लेकिन अब फोन चला गया. दो घंटे तक पानी में हाथ डालकर ढूंढने की कोशिश की, पर जब कुछ नहीं मिला तो उम्मीद छोड़ दी. और जब मिला तो पूरी तरह खराब हो चुका था. 


कोई अपनी जान भी गंवा सकता था:


राम निवास बाग थिएटर के सामने नया पार्किंग लॉट बनने के बाद वहां की नालियां जाम हो गईं और सड़क पर पानी भर गया. हलधर को ये अंदाजा नहीं था कि पानी में एक बड़ा गड्ढा छिपा है. स्कूटी वहीं फिसल गई. उन्होंने कहा, 'मैं वहीं बैठा था और देखा कि कई लोग फिसल रहे थे या उनकी गाड़ियां उस गड्ढे में फंस रही थीं. मैंने तो बस फोन खोया, कोई अपनी जान भी गंवा सकता था.' 


कभी उम्‍मीद, कभी निराशा... यही है जीवन:


हलधर के लिए वायरल होना और फेम बहुत मायने नहीं रखता. हलधर की कहानी जानने के बाद अब कई लोग ऑनलाइन उसकी मदद करना चाहते हैं. बहुत से लोग तो उन्हें नया फोन देने को तैयार हैं, लेकिन फोन खो जाने की वजह से वो उन संदेशों तक पहुंच नहीं पा रहे. हलधर ने मुस्कराते हुए कहा, 'कभी-कभी दुनिया में उम्मीद होती है और कभी-कभी सब कुछ भारी लगने लगता है.' 


हेरिटेज सिटी का इतना बुरा हाल:


जयपुर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन शहर में जलभराव एक बड़ी समस्या बनी हुई है, खासतौर पर इस बार सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश के कारण. वहीं के स्थानीय निवासी जयदीप शर्मा ने भी NDTV से बात की. उन्‍होंने कहा, 'मैं भी यहीं इसी गड्ढे में फंसा था. मेरी कार का एक्सल खराब हो गया और व्हील एलाइन्मेंट बिगड़ गई. कार को निकालने में काफी वक्त लग गया. सरकार को तुरंत इस तरह के गड्ढों को भरवाना चाहिए.'


जैसे-तैसे गड्ढा भरकर खानापूरी:


बोनी हलधर का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. गड्ढा भरने के लिए मिट्टी, बजरी और रेत की बोरियों का इस्तेमाल किया गया ताकि पार्किंग एरिया और मैदान का पानी सड़क पर न आए. हालांकि, असली समस्या अब भी बनी हुई है. शहरी विकास विभाग ने ड्रेनेज सिस्टम के सुधार के लिए 400 करोड़ रुपये की योजना बनाई थी, लेकिन बजट की कमी के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका.

You may also like: 24/08, 3:39 pm] जल्द होगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.