News

गहने चमकाने के बहाने ठगी: बुजुर्ग दंपती से 7 तोले सोने के आभूषण ले उड़े दो ठग

By Mani 2 min read

गहने चमकाने के बहाने ठगी: बुजुर्ग दंपती से 7 तोले सोने के आभूषण ले उड़े दो ठग


पूजा बर्तन चमकाने का दिया झांसा, गैस पर चढ़ाए गहने लेकर हुए फरार



फलोदी जोधपुर


फलोदी शहर की व्यासों की गली में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज ठगी की वारदात सामने आई, जिसमें दो अज्ञात ठगों ने बुजुर्ग दंपती को गहने चमकाने का झांसा देकर करीब 7 तोले सोने के आभूषणों से ठग लिया। 70 वर्षीय दीनदयाल बोहरा पुत्र शांतिलाल बोहरा, जो कि व्यासों की गली स्थित शिव शांति सदन में अपनी पत्नी कमला देवी (65) के साथ रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए। दोनों ने खुद को 'उजाला कंपनी' के प्रतिनिधि बताते हुए मार्केटिंग सर्वे की बात कही और अपने पहचान पत्र भी दिखाए। इस दौरान ठगों ने पूजा के तांबे के बर्तन चमकाने की बात कहकर_


कंपनी का प्रतिनिधि बनकर आया युवक सीसीटीवी में भी दिखा।


दंपती का विश्वास जीता। उन्होंने जब तांबे की प्लेट चमका कर दिखाई, तो महिला ने अपनी चांदी की पायजेब उतार कर दी, जिसे साफ कर वापस कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सोने के गहने भी चमकाने का प्रस्ताव रखा। विश्वास में आकर कमला देवी ने अपनी सोने की अंगूठी, कंठी,


लोंग, सांकल समेत करीब 7 तोले सोने के गहने सौंप दिए।*


_पीड़ित ने बताया कि ठगों ने गहनों को एक केमिकल युक्त पानी में डालकर गैस पर चढ़ा दिया और कहा कि पांच मिनट बाद जेवर निकाल लेना। इसके बाद वे यह कहकर चले गए कि हम पास की दुकान से कुछ सामान लेकर आते हैं। लेकिन कुछ ही मिनटों में जब दंपत्ति ने बर्तन खोला, तो उसमें गहने गायब थे। इस पर उन्होंने तत्काल फलोदी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित ठगी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।_

You may also like: 07/09, 7:16 am] null: पित्र पक्ष आरंभ 7 सितंबर रविवार, समापन 21 सितंबर रविवार।

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.