News

07/09, 7:16 am] null: पित्र पक्ष आरंभ 7 सितंबर रविवार, समापन 21 सितंबर रविवार।

By Mani 3 min read

[07/09, 7:16 am] null: पित्र पक्ष आरंभ 7 सितंबर रविवार, समापन 21 सितंबर रविवार।

पितृ पक्ष का समय पितरों को समर्पित होता है। इस अवधि में किए जाने वाले धर्म-कर्म से आप आपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। पितृ पक्ष प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आती है। यह भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक रहता है।

इस अवधि में लोग अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। पितृ पक्ष अपने पितरों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने और उन्हें शांति पहुंचाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होता है।

ज्योतिष के अनुसार, जो लोग इस दौरान अपने पितरों को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

तो आइए जानते हैं कि साल 2025 में कब से शुरू हैं श्राद्ध, और श्राद्ध पक्ष 2025 की तिथियां क्या-क्या हैं ?

 श्राद्ध पक्ष में तिथिया?

 प्रत्येक तिथि का श्राद्ध होता है, जिसे उस तिथि के पितरों के लिए समर्पित किया जाता है। आइए जानते हैं कि किन तिथियों का श्राद्ध किस तारीख को किया जाएगा।


पूर्णिमा का श्राद्ध- 7 सितम्बर रविवार 12-57 से पहले इसके बाद चंद्र ग्रहण का सूतक लग जाएगा।

प्रतिपदा का श्राद्ध- 8 सितम्बर, सोमवार आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा

द्वितीया का श्राद्ध- 9 सितम्बर, मंगलवार आश्विन, कृष्ण द्वितीया

तृतीया का श्राद्ध- 10 सितम्बर,बुधवार आश्विन, कृष्ण तृतीया

चतुर्थी का श्राद्ध- 11 सितम्बर, गुरुवार आश्विन, कृष्ण चतुर्थी

पञ्चमी एवं षष्ठी का श्राद्ध- 12 सितम्बर, शुक्रवार आश्विन, कृष्ण पञ्चमी, श्री चंद्र षष्ठी एवं महाभरणी श्राद्ध।

सप्तमी का श्राद्ध- 13 सितम्बर, शनिवार आश्विन, कृष्ण षष्ठी।

अष्टमी का श्राद्ध- 14 सितम्बर, रविवार आश्विन, कृष्ण सप्तमी। जीवित्पुत्रिका व्रत, जीमूतवाहन पूजा।

मातृ नवमी का श्राद्ध- 15 सितम्बर, सोमवार आश्विन, कृष्ण अष्टमी-नवमीं।

दशमी का श्राद्ध- 16 सितम्बर, मंगलवार आश्विन, कृष्ण दशमी।

एकादशी का श्राद्ध- 17 सितम्बर, बुधवार आश्विन, कृष्ण इंदिरा एकादशी।

द्वादशी का श्राद्ध- 18 सितम्बर, गुरुवार आश्विन, कृष्ण द्वादशी, यति, संन्यासी एवं वैष्णवों का श्राद्ध, गुरु पुष्य योग।

त्रयोदशी का श्राद्ध- 19 सितम्बर, शुक्रवार आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत।

चतुर्दशी का श्राद्ध- 20 सितम्बर, शनिवार आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी। अकाल मृत्यु व्यक्तियों का श्राद्ध।

सर्वपित्रू अमावस्या का श्राद्ध 21 सितम्बर, 2025, रविवार आश्विन, कृष्ण अमावस्या, पित्र विसर्जन।

आपका शरीर स्वस्थ्य रहे आप दीर्घायु हों आपका जीवन मंगलमय हो प्रभू की कृपा अनवरत आप पर बनी रहे।

[07/09, 10:01 am] null: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर अचानक बदले सुर, कहा-

भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित करने के बारे में ANI के सवाल का जवाब देते हुए 

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूँगा, 

- वह एक महान प्रधानमंत्री हैं, वह महान हैं

- मुझे बस इस समय वह जो कर रहे हैं वह पसंद नहीं है, 

- लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

[07/09, 10:03 am] null: चीन को 7-0 से हराकर 9वीं बार हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत


हॉकी एशिया कप में सुपर-4 स्टेज के आखिरी मैच में भारत और चीन के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में भारत ने 7-0 के बड़े अंतर से जीत हासिल की और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. अब 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया से उसकी खिताबी भिड़ंत होगी.

You may also like: ✍🏻 जनसँख्या से संबंधित महतवपूर्ण प्रश्न-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.