नई दिल्ली: जनगणना-जातीय गिनती ऑनलाइन होगी, हिमाचल, MP सहित 28 राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली: जनगणना-जातीय गिनती ऑनलाइन होगी, हिमाचल, MP सहित 28 राज्यों में बारिश का अलर्ट
8 July 2025
नई दिल्ली: देश में झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्यों में भारी बरसात आफत बन गई है। हिमाचल प्रदेश में 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है। 28 लापता हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड समेत 28 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। PM नरेंद्र मोदी के ब्राजील दौरे का आखिरी दिन है। PM नामीबिया रवाना होंगे। जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे दिन का खेल बुलवायो में होगा। अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन 23,857 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। देश में 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना ऑनलाइन होगी। जनगणना महापंजीयक कार्यालय के अनुसार, जातीय गिनती और जनगणना पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म से होगी।
PM मोदी का ब्राजील दौरा:
प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय ब्राजील यात्रा पर हैं। PM मोदी मंगलवार को ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लूला द सिल्वा से मुलाकात करेंगे। दोनों दिग्गजों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संपर्क सहित आपसी हित के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा हो सकती है। यात्रा के आखिरी पड़ाव में पीएम मोदी नामीबिया पहुंचेंगे। उसके बाद 9 जुलाई को स्वदेश के लिए रवाना होंगे।
अमरनाथ यात्रा 24 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा के पांचवें दिन 23,857 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। पहले 5 दिन में ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 93,336 पहुंच गई है। इस बीच 8,605 यात्रियों का छठा जत्था सोमवार को जम्मू से गांदरबल के बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को होगा।
देश का मौसम:
देश में झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्यों में बारिश आफत बन गई है। हिमाचल में 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है। 28 लापता हैं। 500 घरों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा- कोंकण, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जनगणना-जातीय गिनती ऑनलाइन होगी:
भारत में पहली बार 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना ऑनलाइन होगी। जनगणना महापंजीयक कार्यालय के अनुसार, जातीय गिनती और जनगणना डिजिटल प्लेटफार्म से होगी। इसके लिए विशेष वेब पोर्टल शुरू होगा। इस पर नागरिक खुद जानकारी भर सकते हैं।नतीजे भी पहले की 15 जनगणनाओं से कम समय में मिल जाएंगे। 16वीं जनगणना के आंकड़े केवल 9 महीने में आने की उम्मीद है। इसमें जातीय गणना भी शामिल होगी। पहले नतीजे आने में 18 महीने लगते थे।
You may also like: दिल्ली में तेज बारिश, 6 फ्लाइट डायवर्ट:नागपुर में बाढ़ के कारण 71 गांवों का संपर्क टूटा, 2 की मौत; त्रिपुरा में 100 परिवार बेघर
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.