News

देश राज्यों से बड़ी खबरें-

By Mani 3 min read

देश राज्यों से बड़ी खबरें-


1. BRICS ने पहलगाम हमले की निंदा की, मोदी बोले- अटैक इंसानियत पर चोट; ट्रम्प की धमकी- नए देश BRICS से जुड़े तो उन पर एक्स्ट्रा टैरिफ


2. भारत में होने वाली अगली जनगणना को लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आम लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सरकार एक खास वेब पोर्टल लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा, मोबाइल ऐप के जरिए भी जनगणना का काम पूरा किया जाएगा


3. सरकार ने कहा है कि नागरिक चाहें तो खुद ही अपनी जनगणना की जानकारी वेब पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए दो चरणों में जनगणना होगी। पहला चरण 'हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस' यानी घर और मकान की जानकारी, और दूसरा चरण 'पॉपुलेशन एनुमरेशन' यानी जनसंख्या की गिनती। दोनों


4. शेयर सूचकांकों में कथित रूप से हेराफेरी करने के मामले में सेबी की कार्रवाई के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने का कि शेयर बाजार में बड़े खिलाड़ी हेरफेर कर रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे है। इससे साफ है कि सरकार अमीरों को और अमीर बना रही है। जबकि आम निवेशकों को बर्बादी के कगार पर धकेल रही है। बता दें कि सेबी ने हाल ही में अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट समूह पर हेराफेरी मामले में प्रतिबंध लगाया है।


5. "मैंने 2024 में साफ कहा था - F&O बाज़ार 'बड़े खिलाड़ियों' का खेल बन चुका है, और छोटे निवेशकों की जेब लगातार कट रही है।अब SEBI खुद मान रहा है कि Jane Street ने हज़ारों करोड़ की manipulation की।SEBI इतने समय तक चुप क्यों रही?मोदी सरकार किसके इशारे पर आंखें मूंदे बैठी थी?"


6.लालू बोले- 2 गुजराती बिहारियों से वोटिंग राइट्स छीन रहे, तेजस्वी ने कहा- 9 जुलाई को बिहार बंद में EC-सरकार के होश ठिकाने लाएंगे; राहुल भी रहेंगे


7. 8 लाख का इनामी नक्सली स्नाइपर-डिप्टी कमांडर ढेर, बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़, आईजी बोले- 18 महीने में 415 हार्डकोर नक्सली मारे


8. मैं पाकिस्तानी सेना का एजेंट, मुंबई अटैक में था शामिल; तहव्वुर राणा का सबसे बड़ा कबूलनामा


9. क्या महाराष्ट्र में बिखरेगा महा विकास अघाड़ी? उद्धव-राज आए साथ तो कांग्रेस एकला चलो की करने लगी तैयारी, शरद पवार भी दिख रहे दूर-दूर


10. पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत, 17 से ज्यादा गंभीर; कार की टक्कर से बेकाबू हुई, JCB से निकालीं लाशें


11.यूपी सरकार ने पुल नहीं बनाया तो महिलाएं बनाने लगीं, प्रशासन ने खतरा बता काम रोका; फतेहपुर जिले के कृपालपुर गांव नांव से स्कूली बच्चे नदी पार करने के देते हैं रुपए


12.ट्रैवल फूड सर्विसेज का IPO आज से ओपन हुआ, 9 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम ₹14,300 निवेश करने होंगे


13. शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार रहा, निफ्टी बिना बदलाव के 25,461 पर बंद; IT, मीडिया और मेटल शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे


14.₹300 से ₹3 आया जेपी एसोसिएट्स का शेयर, अब अडाणी ग्रुप कंपनी को खरीद रहा, बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी हुई दिवालिया,अडाणी ग्रुप ने जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है, इस खबर के सामने आने के बाद आज जेपी एसोसिएट्स 5% और जेपी पावर के शेयर में 19% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ

Radhe radhe 

You may also like: 08-08-2025 की न्यूज 1)अमेरिकी टेरिफ🇺🇸 की चुनौतियों के सामने एक्शन में आया ब्रिक्स

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.