News

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें (मंगलवार-08- जुलाई - 2025)

By Mani 3 min read

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें


     मंगलवार-08- जुलाई - 2025

   1 .वायरस वीजा लेकर नहीं आते, न ही पासपोर्ट के आधार पर समाधान चुने जाते हैं, आयुष्मान भारत योजना पर हमें गर्व है...बोले पीएम मोदी


2. पीएम मोदी ने बताया BRICS का नया मतलब, बोले- अब बनेगा मजबूती, नवाचार और सहयोग का मंच


3 .पीएम मोदी रियो से ब्रासीलिया पहुंचे, शिव तांडव स्तोत्र और शास्त्रीय डांस से स्वागत;


4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग देशों के नेताओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक उपहार दिए है। इन उपहारों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल भारत की संस्कृति और कलाओं को प्रस्तुत किया, बल्कि विश्व के नेताओं से भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी स्थापित किया।


5. उपराष्ट्रपति बोले- जस्टिस वर्मा केस में तुरंत FIR की जरूरत, कैश कहां से आया, ये जानना जरूरी; जज के घर बोरियों में अधजले नोट मिले थे


6 .शांति बस एक भ्रम, हर वक्त युद्ध के लिए तैयार रहें'; राजनाथ सिंह की रक्षा अधिकारियों को नसीहत


7.  राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में अब ज्यादातर रक्षा उपकरण देश में ही बनाए जा रहे हैं। पहले हम कई जरूरी हथियार और उपकरण विदेश से मंगवाते थे, लेकिन अब देश में ही आधुनिक हथियार बनने लगे हैं। इससे न सिर्फ हमारी सेना मजबूत हो रही है, बल्कि दुनियाभर में भारत के रक्षा उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है।


8.   मातृभाषा में ही होनी चाहिए शुरुआती शिक्षा; भाषा विवाद के बीच RSS का बड़ा बयान


9. ट्रेडिंग बाजार बड़े खिलाड़ियों के खेल का मैदान', जेन स्ट्रीट मामले को लेकर राहुल गांधी का तंज


10 . SEBI पर राहुल के हमले को लेकर BJP का पलटवार, कहा- आपकी राजनीति ही डूब रही है, बाजार नहीं


11. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर्स संग बैठक करेंगे NSA अजित डोभाल


12.  बिहार को बड़ी सौगातें: 4 नई अमृत भारत ट्रेनें, रेलवे प्रोजेक्ट्स और टेक्नोलॉजी पार्क का तोहफा,रेल मंत्री ने की घोषणा


13.  ठाकरे को भाजपा सांसद निशिकांत की धमकी, भाषा विवाद पर कहा- महाराष्ट्र में बड़े बॉस हो, बिहार-यूपी आओ तुमको पटक-पटक कर मारेंगे


14.  अमरनाथ यात्रा- 5वें दिन 24 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, एक दिन में सबसे ज्यादा; अब तक 93,000 यात्री पहुंचे, छठा जत्था जम्मू से रवाना


15. पूर्णिया में इंसानियत हुई शर्मसार,बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, 250 लोगों ने मिलकर मारा और जिंदा जला दिया, फोर्स तैनात,बताया जा रहा है कि यह हत्या अंधविश्वास के चक्कर में हुई है


16 . जयपुर-कोटा में छापामारी, NSE लिस्टेड कंपनी के चेयरमैन के ठिकानों से लाखों की नकदी और लग्जरी कारें जब्त,यह कार्रवाई Debock Industries Ltd. (DIL) के स्टॉक प्राइस में की गई हेराफेरी के मामले में की गई


17. रूस के पूर्व परिवहन मंत्री ने गोली मारकर आत्महत्या की, पुतिन ने कुछ घंटे पहले ही मंत्रिमंडल से हटाया था, भ्रष्टाचार का आरोप था


18. भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ड्रेड डील पर जल्द ही अपडेट मिल सकता है, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों देशों में अगले 24- 48 घंटे में छोटा व्यापार समझौता हो सकता है, वहीं 9 जुलाई द्विपक्षीय व्यापार समझौता पर भी भारत और अमेरिका में चर्चा शुरू होने की उम्मीद है, मिनी ट्रेड में औसत टैरिफ को 10 फीसदी के आसपास रखा जा सकता है


19.  ट्रंप ने 'दोस्तों' पर गिराया टैरिफ बम, जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसदी टैक्स लगाने का किया ऐलान


20.  हिमाचल में 6 दिनों में 14 लोगों की मौत,28 लापता, MP के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; छत्तीसगढ़-राजस्थान में तेज बारिश जारी

Radhe Radhe.

You may also like: Lucent Most Important Ques & Ans.

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.