News

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार इंदौर पहुंचे और उन्होंने इंदौर रेलवे स्टेशन सहित लक्ष्मी नगर और इंदौर लाइन का निरीक्षण किया इंदौर में चल रहे रेलवे के विकास कार्यों को लेकर भी समीक्षा की।

By Mani 2 min read

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार इंदौर पहुंचे और उन्होंने इंदौर रेलवे स्टेशन सहित लक्ष्मी नगर और इंदौर लाइन का निरीक्षण किया इंदौर में चल रहे रेलवे के विकास कार्यों को लेकर भी समीक्षा की। 

उन्होंने मीडिया से चर्चा की।  उन्होंने कहा कि  वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं के रेल यात्रा करने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए 100 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रयागराज कुंभ में सराहनी काम किया है और करोड़ों लोग प्रयागराज कुंभ में रेलवे के माध्यम से पहुंचे थे 2016 के सिंहस्थ कुंभ में करीब 20 लाख श्रद्धालु रेल से उज्जैन पहुंचे थे, जबकि 2028 में यह संख्या बढ़कर एक करोड़ तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि इस अनुमान को ध्यान में रखते हुए रेलवे 2028 के सिंहस्थ मेले में नियमित ट्रेनों के अलावा 100 विशेष ट्रेनें भी चलाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।



रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान यात्रियों के सैलाब को संभालने के लिए उज्जैन के साथ ही इंदौर, महू, लक्ष्मीबाई नगर और आस-पास के अन्य रेलवे स्टेशनों को तैयार किया जा रहा है।कुमार ने बताया कि हिंदुओं के इस विशाल धार्मिक समागम के दौरान ट्रेनों को खड़ी करने की जगह के इंतजाम के लिए उज्जैन और आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर 22 नयी लाइन बिछाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से नौ लाइन अकेले उज्जैन में बिछाई जा रही हैं।


रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा,‘‘हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि उत्तम व्यवस्थाओं के चलते सिंहस्थ कुंभ मेले  2028  के दौरान रेल का सफर यात्रियों के लिए हमेशा यादगार रहेगा.’’इससे पहले, कुमार ने इंदौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और रतलाम रेल मंडल की अलग-अलग परियोजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि इंदौर-दाहोद परियोजना के तहत करीब 32 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन बिछाई जा चुकी है और इस वित्तीय वर्ष में परियोजना की कुल 132 किलोमीटर की लम्बाई तक रेल लाइन बिछ जाएगी. वहीं उन्होंने इंदौर रेलवे स्टेशन को लेकर कहा कि सात मंजिला नया भवन बनाया जा रहा है जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इस भवन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा जिसमें यात्रियों के लिए  सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

You may also like: *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.