News

MP में दो दिन बाद ठंड, राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बर्फबारी; हरियाणा में बारिश की संभावना

By Mani 4 min read

दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें: 5 नवंबर 2025

1.राहुल बोले- हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल, इसने 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला; राज्य में 25 लाख वोट चोरी हुए

2.'हरियाणा में कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया, 100 फीसदी सच बोलने आया हूं...', वोट चोरी पर राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम

3.राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवती की तस्वीर दिखाई गई. इस फोटो के साथ अलग-अलग नाम से 22 जगह वोटिंग का आरोप लगा राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले. राहुल गांधी ने कहा कि यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी. कभी सीमा, कभी स्वीटी, कभी सरस्वती... हरियाणा में ब्राजीलियन मॉडल ने डाले 22 वोट: राहुल गांधी

4. राहुल गांधी ने एक ही बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम होने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार वोट किया. चुनाव आयोग को इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए. यही वजह है कि सीसीटीवी फूटेज डिलीट कर दिया गया. सीसीटीवी फूटेज से यह खुलासा हो जाता कि उस बूथ पर क्या हुआ था.

5.भाजपा बोली- वोट चोरी पर राहुल के दावे फर्जी, छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं; कहते हैं एटम बम फटेगा, बम फटता क्यों नहीं

6.'बिहार में मतदान है और ये हरियाणा की कहानी सुना रहे', राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का तीखा पलटवार

7.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से हरियाणा में कथित वोट हेरफेर के आरोपों को चुनाव आयोग के एक सूत्र ने बेबुनियाद करार दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस सूत्र के हवाले से कहा कि राज्य की मतदाता सूची के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की गई थी

8भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

9. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान में भारत को मृत अर्थव्यवस्था कहे जाने पर सीतारमण ने करारा जवाब दिया, उन्होंने कहा अगर हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई डराने या नीचा दिखाने की कोशिश करता है,तो हमें अपने लक्ष्यों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए

10 प्रियंका गांधी बोलीं- अंग्रेजों का नहीं अब मोदी का साम्राज्य, यहां अडाणी-अंबानी का कर्ज माफ होता है,किसानों का नहीं; बीजेपी वाले आपको घुसपैठिया बता रहे

11. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है।चुनाव कार्य में करीब साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, जिनमें 1500 कंपनी केंद्रीय बल शामिल है। इसके अलावा बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसएसबी, होमगार्ड आदि की भी ड्यूटी लगाई गई है।

12.UP-मिर्जापुर में 6 महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत, कार्तिक स्नान के लिए गंगा घाट जा रही थीं, ट्रैक पार करते समय हादसा

13.संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य  : योगी आदित्यनाथ

14. कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नानार्थियों की बढ़ती संख्या के कारण दिल्ली-हरिद्वार हाईवे और शहर की ओर आने वाले मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया। दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लगने से हाईवे पर यातायात रेंगता हुआ चलता रहा। शहर के अंदरूनी मार्गों पर भी जाम की समस्या बनी हुई है

15 ट्रम्प की धमकियों के बावजूद भारतवंशी ममदानी जीते, न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में 50% से ज्यादा वोट मिले; 100 साल में सबसे युवा मेयर होंगे

16 मेयर चुनाव जीते भारतवंशी ममदानी ट्रम्प से बोले, जानता हूं आप देख रहे हैं, वॉल्यूम तेज कीजिए; न्यूयॉर्क ने आपको पैदा किया, वही हराएगा

17 MP में दो दिन बाद ठंड, राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बर्फबारी; हरियाणा में बारिश की संभावना

18.भारतीय शेयर बाजार आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर कारोबार बंद, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज बड़ी गिरावट।


You may also like: 04-08-2025 की दिनभर की ख़बरें-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.