News

04-08-2025 की दिनभर की ख़बरें-

By Mani 3 min read

04-08-2025 की दिनभर की ख़बरें-


1. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, कल दोपहर तीन बजे पैतृक गांव में अंतिम संस्कार


2. प्रधानमंत्री मोदी ने किए शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन, हेमंत और कल्पना को दी सांत्वना


3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई। उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।


4.  संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई है। वहीं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन के कारण राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।इससे पहले लगातार 10 दिन से संसद का मानसून सत्र राजनीतिक टकराव का केंद्र बना हुआ है। सरकार अपने विधायी कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती है, वहीं विपक्ष एसआईआर समेत मुद्दों पर बहस को लेकर अड़ा हुआ है।


5. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की अदालत में चल रहे आपराधिक मानहानि मामले पर रोक लगा दी।यह मामला 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के भारतीय सेना पर दिए गए बयान से जुड़ा है। राहुल ने कहा था, "अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों को पीट रहे हैं


6. SC का राहुल से सवाल-कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी, पुख्ता जानकारी क्या है, सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते


7. दिल्ली में कांग्रेस सांसद से चेन छीनी, DMK सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं; गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं


8. कुलगाम में लगातार चौथे दिन एनकाउंटर जारी, अब तक 2 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल; रुद्र हेलीकॉप्टर-ड्रोन से आतंकियों की तलाश की जा रही


9. हवाई अड्डे पर एयरलाइन कर्मी की रीढ़ की हड्डी तोड़ने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल पर ऐक्शन, दर्ज हुई FIR


10.राज ठाकरे बोले- हिंदी भाषियों से नफरत नहीं करें, कार्यकर्ताओं से कहा- मराठी भाषा का मुद्दा जरूरी लेकिन बेवजह की हाथापाई से बचें


11. एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट में कॉकरोच मिले, केबिन क्रू ने यात्रियों की सीट बदली; एयरलाइन बोली- कीड़े कभी-कभी विमान में घुस जाते हैं


12. सावन का आखिरी सोमवार, 1 लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए, आज शाम शाही सवारी; काशी-देवघर में 5 KM लंबी लाइनें


13. लोन-EMI सस्ते हो सकते हैं, चौथी बार ब्याज दरों में कटौती संभव, RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से शुरू हुई


14. सोना 1506 बढ़कर ₹99,759 प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹1862 महंगी होकर ₹1.11 लाख किलो बिक रही, इस साल गोल्ड ₹23,597 महंगा हो चुका


15.सेंसेक्स सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 81,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी


16.देश में 12 साल बाद सामान्य से 4% ज्यादा बारिश, यूपी के 45 जिलों में बाढ़, 12 की जान गई; उत्तराखंड-बिहार में 9 लोगों की मौत


You may also like: मेडिकल कॉलेजों में टीचिंग फेकल्टी की कमी होगी दूर:नॉन टीचिंग डॉक्टर्स और नॉन मेडिकल टीचर भी मेडिकल कॉलेजों में बन सकेंगे फेकल्टी; एनएमसी ने गाइडलाइन में किया बदलाव

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.