News

"ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारा भारत:"

By Mani 5 min read

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप का दावा- दिसंबर तक भारत रूसी तेल खरीदना कर देगा बंद; बैंक अकाउंट में अब 4 नॉमिनी जोड़ पाएंगे ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारा भारत; भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने 79,000 करोड़ के हथियार खरीद पर लगी मुहर

24 अक्टूबर शुक्रवार 2025-26

नई दिल्ली:आज की खबरों में ट्रंप का दावा- दिसंबर तक भारत रूसी तेल खरीदना कर देगा बंद; बैंक अकाउंट में अब 4 नॉमिनी जोड़ पाएंगे; ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारा भारत; भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने 79,000 करोड़ के हथियार खरीद पर लगी मुहर प्रमुख रही।

1.ट्रंप का दावा- दिसंबर तक भारत रूसी तेल खरीदना कर देगा बंद:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से कहा है कि भारत अब रूस से तेल की खरीद धीरे-धीरे कम कर रहा है और साल के आखिर तक इसे लगभग खत्म कर देगा। उन्होंने कहा कि खुद PM मोदी ने उन्हें यह भरोसा दिया है। व्हाइट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, “तेल खरीदना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे तुरंत रोकना संभव नहीं है, लेकिन साल के अंत तक वे इसे जीरो कर देंगे। कल ही मेरी प्रधानमंत्री मोदी से इस बारे में बातचीत हुई है। यह एक बड़ी बात है, यह लगभग 40 प्रतिशत तेल है।” पिछले एक हफ्ते में यह पांचवी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूसी तेल खरीद का मुद्दा उठाया है।

2.बैंक अकाउंट में अब 4 नॉमिनी जोड़ पाएंगे:

बैंक के अपने खाते में अब आप चार नॉमिनी तक बना सकेंगे. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि नई व्यवस्था एक नवंबर 2025 से लागू हो जाएगी. बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 के तहत खातों में व्यक्तियों के नामांकन से संबंधित प्रमुख प्रावधान अगले माह से लागू हो जाएगा. यह अधिनियम 15 अप्रैल 2025 को अधिसूचित किया गया था. इसके तहत भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम 1955 और बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण एवं हस्तांतरण) अधिनियम 1970 और 1980 सहित पांच कानूनों में कुल 19 संशोधन किए गए हैं.

3.ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारा भारत:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को दो विकेट से हार का सामना पड़ा है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने रोहित-श्रेयस के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 264 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 46.2 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाकर मैच जीत लिया।

4.भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने 79,000 करोड़ के हथियार खरीद पर लगी मुहर:

भारत रक्षा क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में सरकार ने तीनों सेनाओं की ताकत बढाने के लिए 79,000 करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण में निवेश करने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक हुई। इस बैठक में वायु,जल और थल सेना की कई खरीद योजनाओं को मंजूरी दी गई। यह मंजूरी सेना के लिए नई मिसाइल प्रणालियों, हाई मोबिलिटी वाहनों, नेवल सरफेस गनों और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए दी गई है।

सुशांत सिंह राजपूत केस:

CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती देगा परिवारः सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट को ‘ऊपरी और अधूरी’ बताते हुए कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील का कहना है कि सीबीआई ने चार्जशीट के साथ ‘सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट’ नहीं लगाए हैं। वकील का कहना है कि जांच एजेंसी ने कई अहम सबूतों को भी नजरअंदाज किया है। 

सैनिकों के दाढ़ी रखने पर रोक के फैसले से अमेरिका में बवालः

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बीते महीने अमेरिकी सैनिकों के दाढ़ी रखने पर रोक की घोषणा की थी. इससे अमेरिकी सेना में काम करने वाले सिख-अमेरिकी काफी गुस्से में हैं. इसे देखते हुए एक प्रमुख अमेरिकी सांसद ने अपने रक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि वो अपने फैसले पर दोबारा विचार करें. सांसद ने लिखा कि सिख धर्म में केश और दाढ़ी रखना उनके विश्वास का एक प्रमुख हिस्सा है और इसे काटना धार्मिक रूप से गलत माना जाता है.

बांग्लादेश राजनीतिः भारत विरोधी 2 मंत्री हटेंगेः

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस  सरकार से भारत विरोधी 2 मंत्रियों की छुट्टी होगी। बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने महफूज आलम और आसिफ महमूद को हटाने का फैसला किया है। दोनों ही मंत्री भारत विरोधी हैं। अब आम चुनाव से पहले यूनुस सरकार ने दोनों को कैबिनेट से हटाने का निर्णय लिया है। आलम और आसिफ छात्र कोटे से अंतरिम सरकार में शामिल हुए थे। 

बिहार के 4 गैंगस्टर्स का दिल्ली में एनकाउंटरः

दिल्ली पुलिस ने बिहार के 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर किया है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस ने बिहार के चार मोस्ट वांटेड अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसमें कुख्यात सिग्मा एंड कंपनी गैंग का सरगना रंजन पाठक भी शामिल है। ये गिरोह बिहार चुनाव से पहले धमाका और दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। ऑपरेशन को अंजाम दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की ज्वाइंट टीम ने मिलकर दिया है।

You may also like: इंदौर रोड पर जाम

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.