News

"नई दिल्ली: बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अमेरिका में दूसरा सबसे लंबा शटडाउन जारी ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, हिंदी स्कॉलर फ्रांसेस्का ऑर्सिनी भारत में ब्लैक लिस्टेड"

By Mani 3 min read

नई दिल्ली: बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अमेरिका में दूसरा सबसे लंबा शटडाउन जारी ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, हिंदी स्कॉलर फ्रांसेस्का ऑर्सिनी भारत में ब्लैक लिस्टेड

23 अक्टूबर गुरुवार 2025-26

नई दिल्ली:आज की खबरों में बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अमेरिका में दूसरा सबसे लंबा शटडाउन जारी ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, हिंदी स्कॉलर फ्रांसेस्का ऑर्सिनी भारत में ब्लैक लिस्टेड प्रमुख रही।

1.बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल के 4 दिन के दौरे पर 21 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम में हेलीपैड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड होते ही हेलीपैड धंस गया। ऐसा लगा जैसे वायुसेना के हेलिकॉप्टर के वजन से हेलीपैड का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि, कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

2.अमेरिका में दूसरा सबसे लंबा शटडाउन जारी:

अमेरिका में शटडाउन जारी है। 1 अक्टूबर से शुरू हुआ सरकारी शटडाउन अब 22वें दिन में पहुंच गया है। यह अमेरिका में दूसरा सबसे लंबा शटडाउन है। शटडाउन के कारण सरकारी कर्मचारियों को 22 दिन से सैलरी नहीं मिल रही है। इसके कारण फूड डिलीवरी या दूसरी अस्थायी नौकरियां करके अपना गुजारा कर रहे हैं।

3.ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत के लोगों को मेरी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं। इस मौके पर ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से व्यापार और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा करने का भी दावा किया।

4.हिंदी स्कॉलर फ्रांसेस्का ऑर्सिनी भारत में ब्लैक लिस्टेड:

लंदन की जानी-मानी हिंदी स्कॉलर फ्रांसेस्का ऑर्सिनी को भारत में ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। फ्रांसेस्का ऑर्सिनी को सोमवार (20 अक्तूबर) रात भारत में आने से रोक दिया गया। उनके पास पांच साल का वैध ई-वीजा था इसके बावजूद उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हें डिपोर्ट करने पर विपक्ष ने केंद्र पर निशाना साधा है।

तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंदः

देश के दक्षिण राज्य पिछले 2 दिनों से भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। दक्षिण राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बीते 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। राज्य के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और डेल्टा जिलों में मंगलवार से बारिश जारी है। चेन्नई के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट है। 

पाकिस्तानी जनरल शमशाद मिर्जा बोले- भारत नए वर्ल्ड ऑर्डर का ताकतवर खिलाड़ीः

पाकिस्तानी सेना के नंबर-2 अधिकारी साहिर शमशाद मिर्जा ने भारत (India) को नए वर्ल्ड ऑर्डर का शक्तिशाली खिलाड़ी और महात्वाकांक्षी देश बताया है। हालांकि इसके तुरंत बाद भारत की बढ़ती शक्ति और सैन्य गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करेत हुए इंडिया के लिए ‘ट्रोजन हॉर्स’ (साम्राज्यवादी) शब्द का इस्तेमाल किया। 

40 मिनट की ‘जिहाद’ ट्रेनिंग:

ऑपरेशन सिंदूर में व्यापक क्षति होने के बाद एक बार फिर से आतंकी मसूद अजहर भारत के खिलाफ अपने नये मिशन में जुट गया है। आईएसआईएस और हमास की तर्ज पर मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद अब महिलाओं की भर्ती करेगा। इस काम में उसका साथ उसकी बहनें सादिया अजहर और समायरा अजहर देगी। पाकिस्तान की लड़कियों और महिलाओं को सादिया अजहर और समायरा अजहर रोजाना 40 मिनट ऑनलाइन ‘जिहाद’ की ट्रेनिंग देगी। इसका मकसद संगठन को मजबूत करना और महिला आतंकियों को तैयार करना है। इसके लिए 500 पाकिस्तानी रुपये चार्ज किया जा रहा है।

You may also like: दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.