News

"9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 20 नवंबर से संभव, कारण-नया सत्र अप्रैल में शुरू करना चाहता है विभाग :"

By Mani 3 min read

9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 20 नवंबर से संभव, कारण-नया सत्र अप्रैल में शुरू करना चाहता है विभाग :

शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति को लेकर नया शैक्षिक सत्र (2026-27) अप्रैल में शुरू करवाना चाहता है। इसी कारण शिक्षा विभाग ने दिसंबर में प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षा को अब नवंबर में करवाने का निर्णय लिया है। 12 से 24 दिसंबर से प्रस्तावित कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा राज्य समान योजना में अब 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक हो सकती है। इस संबंध में जल्द ही शिविरा पंचांग में संशोधन किया जाएगा

डीईओ माध्यमिक मुख्यालय डॉ. संतोष महर्षि का कहना है कि अभी निदेशालय से अधिकृत सूचना नहीं मिली है, पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा नवंबर में कराना प्रस्तावित है इसका कारण निदेशालय नई शिक्षा को लेकर नया सत्र अप्रैल में शुरू करवाना चाहता है अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव की तैयारी के चलते शिक्षा विभाग ने भी अब परीक्षा की तैयारियों को तेज कर दिया है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों की छपाई से पहले स्कूल, कक्षा तथा विषय वार विद्यार्थियों की संख्या का वेरीफिकेशन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों से कराने के निर्देश दिए हैं

नया सत्र अप्रैल से शुरू करवाने को लेकर प्रदेश में सभी परीक्षाएं 25 मार्च 2026 तक करवाने की योजना है। इसी क्रम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 20 नवंबर से कराने की तैयारी चल रही है। अभी अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, पर जल्द ही टाइम टेबल जारी होने की संभावना है

-डॉ. गोविंदसिंह राठौड़, सीडीईओ

चूरू सरकार का प्रयास है कि वर्तमान सत्र (2025-26) की सभी वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च तक आयोजित कर 31 मार्च तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं। इसके तहत कक्षा 9 से 12 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक तथा वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित करने का प्रस्ताव है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच कराई जा सकती हैं। इसी तरह 5वीं बोर्ड और आठवीं बोर्ड परीक्षा भी 20 मार्च 2026 तक कराई जा सकती है। इसके बाद 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर ने राज्य समान परीक्षा को लेकर सभी डीईओ को इस संबंध में पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसको लेकर संबंधित स्कूलों की ओर से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का डेटा पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। चूरू | कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा 2025 की तिथि जारी कर दी है। आयोग के अनुसार सीएचएसएल परीक्षा 12 नवंबर से होगी। एसएससी सीएचएसएल 2025 की टियर-1 परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट चुनने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय दिया है। इसके लिए एसएससी की वेबसाइट पर कैंडिडेट पोर्टल में लॉगिन करना होगा। जो उम्मीदवार तय समय में परीक्षा की तारीख, शहर व शिफ्ट का चयन नहीं करेंगे, उनके बारे में आयोग यह मान लेगा कि वे परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते

You may also like: उत्तर प्रदेश में डैनी के इश्क में डायन बनी मां, नदी में डुबो दिए 3 मासूम बच्चे, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.