News

गुजरात में नई कैबिनेट की शपथ, 19 नए चेहरे, पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री; 16 से बढ़ाकर 26 मंत्री, कल 16 से इस्तीफा लिया था

By Mani 3 min read

दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें: 17सितम्बर2025शुक्रवार 

1. सीएम नीतीश कुमार से मिले अमित शाह; गृह मंत्री बोले- जनता लालू यादव का जंगलराज वापस नहीं लाएगी

2.गुजरात में नई कैबिनेट की शपथ, 19 नए चेहरे, पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री; 16 से बढ़ाकर 26 मंत्री, कल 16 से इस्तीफा लिया था

3. गुजरात में 'बुलडोजर ऐक्शन वाले' हर्ष सांघवी अब डिप्टी CM, उम्र भी कम,क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात सरकार में बनीं मंत्री

4. स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए ने भरी पहली उड़ान, राजनाथ सिंह बोले- मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया

5.स्वदेशी तेजस ने भरी पहली उड़ान, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रॉडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया, यहां हर साल 8 तेजस बनाए जाएंगे

6. यूपी मॉब लिंचिंग; राहुल बोले-दलित परिवार को डराया जा रहा, घर में बंद कर रखा है, मुझसे न मिलने के लिए उन्हें धमकाया गया

7. बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए और महागठबंधन में सीटों पर खींचतान, वोट ट्रांसफर में फंस सकता है पेच

8.राजद, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी चारों ही दल करीब एक दर्जन सीटों को लेकर आपस में उलझे हुए हैं। जाले, वैशाली, लालगंज, वारसलिगंज में कांग्रेस और राजद दोनों की दावेदारी सामने आ रही है। सिमरी बख्तियारपुर की सीट को लेकर राजद और वीआईपी आमने-सामने हो गए हैं।

9.एनडीए में सीटों का बंटवारा सभी 243 सीटों पर हो गया है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो ने अपनी-अपनी तय सीटों पर प्रत्याशी भी उतार दिए हैं। मगर आपसी गतिरोध अभी खत्म नहीं हुआ है।खासकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच तनातनी पर्दे के पीछे से जारी है। मांझी ने तो मखदुमपुर और बोधगया सीट पर चिराग के उम्मीदवार के खिलाफ प्रत्याशी उतारने की भी घोषणा कर दी है।

10 पंजाब DIG भुल्लर के घर से ₹7 करोड़ मिले, नोट गिनने की 3 मशीनें मंगानी पड़ी, CBI की रेड 21 घंटे चली; थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी

11 लाल आतंक' पर बड़ा प्रहार: 208 नक्सलियों ने डाले हथियार, 110 महिलाएं और 98 पुरुष; कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल

12भारत ने मुश्किल दौर में भी खुद को संभाला', बोले आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, उन्होंने कहा कि उभरती बाजारों के लिए बढ़ते टैरिफ और कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच महंगाई को नियंत्रित रखना बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में केंद्रीय बैंक और राजकोषीय अधिकारियों के बीच तालमेल ने भारत को स्थिरता बनाए रखने में मदद की है।

13.रेलवे -त्योहारी सीजन में ठप हुई IRCTC की वेबसाइट-एप, लाखों यात्री परेशान; धनतेरस के दिन की होनी थी बुकिंग

14 हर रोज सुबह 10 बजे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एसी श्रेणी की तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होती है, जबकि नॉन-एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से खुलती है। शुक्रवार को धनतेरस (शनिवार) के सफर के लिए तत्काल टिकट बुकिंग का समय था, लेकिन वेबसाइट के डाउन होने से यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

15. 'आप गलत हैं, पीएम मोदी ट्रंप से डरते नहीं...', अमेरिकी सिंगर की राहुल गांधी को खरी-खरी,जिस तरीके से राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखते हैं, उसी तरीके से पीएम मोदी भी सबसे पहले देश को रखते हैं। पीएम मोदी वही करेंगे जो भारत के लिए अच्छा होगा। मैं इसकी सराहना करती हूं।

16. सोना आज ₹3,400 बढ़ा, पहली बार ₹1.30 लाख पार, चांदी ₹3,192 महंगी, ₹1.71 लाख प्रति किलो बिक रही; इस साल गोल्ड ₹54,712 बढ़ा

17. सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर कर रहा है कारोबार,84,100 के पार, निफ्टी भी 170 अंक चढ़ा, आटो और फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी।


You may also like: 25 November 2025:शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.