News

25 November 2025:शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

By Mani 3 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:25 November 2025

1.संविधान की शक्ति ने साधारण व्यक्ति को पीएम पद तक पहुंचाया', PM मोदी का देशवासियों को पत्र

2.पीएम ने इस पत्र में आगे मतदान के अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज संविधान दिवस को मनाते हुए उन युवाओं को सम्मानित करें जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार मतदाता बने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी के इस विचार को याद किया कि अधिकार, कर्तव्यों के पालन से उत्पन्न होते हैं

3.25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश के लिए बड़ी उपलब्धि- राष्ट्रपति मुर्मू

4.संविधान दिवस पर संविधान 9 नई भाषाओं में जारी, राष्ट्रपति बोलीं- तीन तलाक खत्म करना ऐतिहासिक कदम, GST से देश की आर्थिक एकता मजबूत हुई

5.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और देशवासियों से सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने का अपना वादा फिर से पक्का करने को कहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा कि देश उनके सबसे बड़े बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया के संयंत्र का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद स्थित जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का उद्घाटन किया।

7. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज से भारत का विमानन क्षेत्र एक नई उड़ान भर रहा है। उन्होंने कहा कि सफ्रान की नई सुविधा भारत को वैश्विक एमआरओ केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह एमआरओ सुविधा उच्च तकनीक वाले एयरोस्पेस क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

8.पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद शिलान्यास के पोस्टर लगे, TMC विधायक बोले- 6 दिसंबर को नींव रखेंगे; अयोध्या में इसी दिन ढहाया गया था विवादित ढांचा

9.कर्नाटक: 'नंदिनी' के नाम पर नकली घी का रैकेट चलाने वाला कपल गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति भी जब्त

10. लाल आंतक' से मुक्त होगा छत्तीसगढ़? : 41 नक्सलियों ने आज फिर डाले हथियार, 1 करोड़ 19 लाख रुपये का था इनाम

11.दिल्ली ब्लास्ट केस में सुसाइड बॉम्बर उमर का साथी गिरफ्तार, सामान लाने और ले जाने में मदद की; डॉ. आदिल-शाहीन को फरीदाबाद लाएगी NIA

12.दिल्ली में एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से जुड़ी महिला की खुदकुशी ने सनसनी फैला दी है। कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम को खुदकुशी कर ली।

13.मुंबई में जन्मदिन मनाने बुलाया, फिर युवक को आग लगाई, केक काटने गया था, दोस्तों ने शरीर पर पेट्रोल डाला; 5 गिरफ्तार, बोले- मस्ती की

14.कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा, भाजपा बोली- ये आपत्तिजनक

15.भारत गुवाहाटी टेस्ट 408 रन से हारा, साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को घर में क्लीन स्वीप किया; हार्मर ने 9 विकेट लिए

16.3 साल में 3 गुना बढ़े 5-10 लाख कमाने वाले, इस बार रिकॉर्ड 10 करोड़ लोग रिटर्न भरेंगे, टैक्सपेयर इनकम की सही जानकारी दे रहे

17.सेंसेक्स 1023 अंक चढ़कर 85,610 पर बंद: निफ्टी भी 321 अंक चढ़ा; IT, मेटल और ऑटो सहित सभी सेक्टरों में तेजी

18.जम्मू-कश्मीर में पाला बर्फ की तरह जमा,पहलगाम में तापमान -4°C: राजस्थान में बारिश का अलर्ट, सर्दी बढ़ेगी; MP में रात गर्म, दिन ठंडे हुए।


You may also like: सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें-16-09-2025तत्काल के बाद जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी, पहले 15 मिनट सिर्फ आधार OTP से बुक कर सकेंगे टिकट, कालाबाजारी कम होगी

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.