News

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें: 07अक्टूबर 2025

By Mani 4 min read

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

1. प्रधानमंत्री मोदी 8–9 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरे पर, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन, ब्रिटिश पीएम से भी होगी मुलाकात

2. केंद्र-राज्य सरकारों का नेतृत्व करते हुए पीएम मोदी का 25वें साल में प्रवेश, बोले- लोगों के जीवन में सुधार मेरा

3. पीएम मोदी ने कहा, “इन सभी वर्षों में मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि हम अपने लोगों के जीवन में सुधार करें और उस महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें जिसने हम सबका पोषण किया है।” प्रधानमंत्री ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इसी दिन वर्ष 2001 में उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत सरकार युद्ध के बदलते स्वरूप से पूरी तरह वाकिफ है। आज का युद्ध पूरी तरह से तकनीक आधारित हो गया है। हमने ऑपरेशन सिंदूर में भी इसका प्रदर्शन देखा

5.रक्षा मंत्री ने आज कहा कि भारत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.20 लाख करोड़ रुपये मूल्य के घरेलू सैन्य उपकरण और हथियार खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तेजी से आत्मनिर्भरता की तरफ ध्यान लगा रहा है। युद्ध क्षेत्र के बदलते स्वरूप, खासकर ड्रोन आदि के इस्तेमाल की अहमियत से पूरी तरह वाकिफ है और उसके अनुसार ही अपनी सैन्य तैयारी कर रही है।

6.पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर बीते दिन हमला किया गया था, आज उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे आईसीयू में हैं। जानकारी के मुताबिक उनके चेहरे की सर्जरी होगी, क्योंकि उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें आंख के नीचे हड्डी टूट गई है।आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

7. बंगाल में BJP सांसद पर हमले का मामला गरमाया, लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

8.उत्तर बंगाल में बारिश और भूस्खलन के कारण जान-माल के नुकसान को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इसका आकलन करेंगे। वे आज दार्जिलिंग पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने बताया कि वे इस पर एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री के समक्ष पेश करेंगे। वहीं उन्होंने राज्य में भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर टीएमसी सरकार को भी घेरा है।

9. सीजेआई पर सुनवाई के दौरान जूता उछालने वाले वकील राकेश किशोर ने कहा है कि उन्हें अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा कि 'सीजेआई ने अपनी टिप्पणी से सनातन धर्म का मजाक उड़ाया। मैं उनकी टिप्पणी से आहत हूं

10. कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि मतदाता सूची से गैर नागरिकों को हटाने के लिए मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की जरूरत पर बल दिया गया, लेकिन चुनाव आयोग में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह देशवासियों को बता सके कि बिहार में कितने गैर नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए

11.'भीड़ तंत्र को सत्ता का संरक्षण, संविधान की जगह बुलडोजर ने ली', सरकार पर बरसे राहुल-खरगे

12. कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि मतदाता सूची से गैर नागरिकों को हटाने के लिए मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की जरूरत पर बल दिया गया, लेकिन चुनाव आयोग में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह देशवासियों को बता सके कि बिहार में कितने गैर नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए

13. PK से नजदीकी, 40 से अधिक सीटों की मांग, चिराग के तेवर से अटका NDA का सीट बंटवारा-सूत्र

14.MP में जहरीले कफ सिरप से 17वीं मौत, सुप्रीम कोर्ट में याचिका- न्यायिक जांच कराएं; ड्रग रिकॉल पॉलिसी बनाए केंद्र सरकार

15.सोशल मीडिया का अड्डा बना भारत, भारतीय रोजाना 2 घंटे 28 मिनट सक्रिय; जो वैश्विक औसत से कहीं अधिक है,अमेरिका-यूरोप में यूजर घटे

16.ओडिशा के जाजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक 57 साल की महिलासोमवार दोपहर खरस्रोता नदी में कपड़े धोने के वक्त अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बहाव की तेज धारा में खींच ले गया,इस घटना के बाद अब तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है

17.पाक में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर हमला, बलूच विद्रोही बोले- जारी रहेंगे अटैक

18. सेंसेक्स 450 अंक चढ़कर 82,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त; मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में ज्यादा खरीदारी


You may also like: दुनिया के बड़े देशों में चीन की जन्म दर सबसे कम है और यह लगातार घटती जा रही है। 2016 में चीन में 1.8 करोड़ बच्चे पैदा हुए थे। 2023 में यह संख्या 90 लाख पर आ गई।

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.