नई दिल्ली: CA स्टूडेंट्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इन 35 हजार छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें पूरी डिटेल्स
नई दिल्ली: CA स्टूडेंट्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इन 35 हजार छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें पूरी डिटेल्स
07 अक्टूबर मंगलवार 2025-26
नई दिल्ली:भारतीय CA संस्थान की ओर से जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का दायरा बढ़ता जा रहा है। चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का सपना देखने वाले देशभर के हजारों-लाखों स्टूडेंट्स के लिए खुशखबर है कि संस्थान ने कॉर्पस फंड की राशि को 100 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक इस फंड की राशि से मिलने वाली ब्याज की राशि से जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। पहले यह ब्याज राशि करीब 7-8 करोड़ रुपए होती थी। अब यह राशि करीब 35 करोड़ रुपए होगी। ब्याज राशि का फायदा पहले करीब 15 हजार सीए स्टूडेंट्स को मिलता था। अब 35 हजार से अधिक सीए स्टूडेंट्स को यह फायदा मिलेगा। वर्तमान में पोर्टल पर काम चलाल0सीए कोर्स की फीस करीब 80 हजार रुपए तक होती है। ऐसे में अब जरूरतमंद स्टूडेंट्स को करीब 96 हजार रुपए तक स्कॉलरशिप मिलेगी पहले उन सीए स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी जाती थी जिनके परिवार की आय 3 लाख रुपए से कम है। अब इस क्राइटेरिया को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है।
बढ़ जाएगी स्टूडेंट्स की संख्या
ऐसे में पहले की तुलना में अब करीब 28 करोड़ रुपए का स्कॉलरशिप बजट और बढ़ जाएगा। साथ ही पहले की तुलना में 20 हजार से अधिक मेधावी और जरूरतमंद सीए स्टूडेंट्स को अधिक फायदा मिलेगा।
जनवरी 2026 से होगी लागू
500 करोड़ रुपए के कॉर्पस फंड की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। जनवरी 2026 से इसे लागू किया जाएगा। पहले चरण में सीए स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन को सीए से अप्रूव्ड
करवाना होगा।
सीए डॉ. रोहित रूवाटिया, मेंबर, बोर्ड ऑफ स्टडीज और सेंट्रल काउंसिल मेंबर
खास-खास:
11 लाख सीए स्टूडेंट्स हैं
25 हजार सीए स्टूडेंट्स हैं जयपुर में
500 करोड़ रुपए का होगा अब कॉपर्स फंड
35 करोड़ रुपए मिलेगी ब्याज राशि
35 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा अब फायदा
जनवरी-2026 से शुरू करने की तैयारी
You may also like: नई दिल्ली: नीतीश कुमार ने रचा इतिहास 10वीं बार CM पद की शपथ; 25 मंत्री बनाए, NDA पूरी ताकत से एकजुट
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.