News

देश राज्यों से बड़ी खबरें: 30/सितंबर / मंगलवारनेपाल क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को हराकर जीत ली टी20 सीरीज2025

By Mani 3 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें:

              30/सितंबर / मंगलवार2025

             शारदीय नवरात्रि - दुर्गा अष्टमी 

(1) पीएम मोदी ने दिल्ली BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया, बोले- भाजपा की स्थापना को 45 साल पूरे, जनसंघ के रूप में इसका रोपण 1951 में हुआ

(2)रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि युद्ध अब महीनों में नहीं, घंटों और सेकेंडों में मापा जाता है। सैटेलाइट, ड्रोन और सेंसर युद्ध की प्रकृति को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं

(3) रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) से भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए रोडमैप विकसित करने का आह्वान किया। आईसीजी के कमांडरों के सम्मेलन के 42वें सत्र में राजनाथ ने यह भी कहा कि साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अब काल्पनिक खतरों के रूप में नहीं हैं, बल्कि वास्तविकताएं हैं

(4) एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी की ओर से बधाई नहीं दिये जाने पर भाजपा ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती करार दिया।

(5)वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, पहली बात तो एक क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है। दूसरी बात, अगर आपने तुलना कर ही दी तो आपको भारतीय टीम से यह सीखने की जरूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान सीजफायर नहीं करते

(6) जीएसटी सुधारों के बाद घरेलू उपयोग की चीजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, वाहनों, कपड़ों और खिलौनों के बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। लेकिन इस सीजन में भी उद्योग जगत को शहरी क्षेत्रों की तुलना में देश का ग्रामीण इलाका ज्यादा उम्मीद लेकर आया है।

(7)हरियाणा कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान किया गया है। इस पद पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल के नेता चुना गया है।<<+D®2>>

(8)करूर भगदड़- विजय की पार्टी का जिला सचिव गिरफ्तार, FIR में एक्टर पर आरोप- जानबूझकर देरी से पहुंचे, रोड शो की अनुमति भी नहीं ली

(9)अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में बिहार में विधानसभा चुनाव संभव, आज आएगी अंतिम मतदाता सूची

(10)चीन ने भारतीय दवा उत्पादों से पूरा 30% शुल्क हटाया; ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ के बाद लिया फैसला, भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में जाना जाता है। भारत दुनिया भर को जेनेरिक दवाएं और टीके का निर्यात करता है। अब चीन की ओर से आयात शुल्क शून्य करते हुए अपना बाजार खोलने से भारतीय फार्मा कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी।

(11) ट्रम्प ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया, बोले- दूसरे देशों ने हमारी सिनेमा इंडस्ट्री चुराई, जैसे बच्चे चॉकलेट चुराते हैं

(12) भारत-भूटान के बीच पहली बार ट्रेन चलेगी, दो राज्यों से पड़ोसी देश को जोड़ेगी, 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

(13) गुजरात में हाईवे पर कार बही, गरबा पंडाल ढहे, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बारिश-बाढ़ से अब तक 104 मौतें, 3 हजार से ज्यादा गांवों में बाढ़

(14) नेपाल क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को हराकर जीत ली टी20 सीरीज

(15) एशिया कप जीतकर टीम इंडिया मुंबई पहुंची, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, सूर्या बोले- पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था

(16)सोना ऑलटाइम हाई पर, ₹2192 महंगा होकर ₹1.15 लाख पार, इस साल दाम ₹39,000 बढ़े; चांदी की कीमत रिकॉर्ड ₹1.44 लाख प्रति किलो हुई।


You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें है: 27सितंबर शनिवार2025

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.