नई दिल्ली: बिहार पीएम मोदी बोले- बिहार की महिलाओं को सुनिश्चित करना होगा कि RJD और उसके सहयोगी कभी सत्ता में नहीं लौटें 26 सितंबर शुक्रवार 2025-26
नई दिल्ली: बिहार पीएम मोदी बोले- बिहार की महिलाओं को सुनिश्चित करना होगा कि RJD और उसके सहयोगी कभी सत्ता में नहीं लौटे 26 सितंबर शुक्रवार 2025-26नई दिल्ली: पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसके शासन में बिहार की महिलाओं को बहुत तकलीफ़ सहना पड़ा। साथ ही, उन्होंने महिलाओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी और उसके सहयोगी इस राज्य में कभी सत्ता में न लौटें। मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत करने के बाद बिहार की महिलाओं को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए।
राजद और उसके सहयोगी कभी सत्ता में न लौटें मोदी:
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘राजद के शासन में बिहार की महिलाओं को बहुत तकलीफ़ सहना पड़ा… सड़कें नहीं थीं, कानून-व्यवस्था बेहद खराब थी… लेकिन अब नीतीश कुमार की सरकार में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि कानून का राज कायम है। इसलिए, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि राजद और उसके सहयोगी कभी सत्ता में न लौटें।’’ बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्द ही राज्य में देश में सबसे अधिक ‘लखपति दीदी’ होंगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की 75 लाख लाभार्थियों को अतिरिक्त दो लाख रुपये तक की सहायता और उद्यमिता कौशल में सुधार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज आपके दो भाई, नीतीश और मोदी मिलकर आपकी समृद्धि और स्वाभिमान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज का यह कार्यक्रम भी इसी का उदाहरण है।’’ मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना, बिहार के 8.5 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत जैसी पहलों ने राज्य के निवासियों के जीवन को बेहतर बनाया है। बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले इस नयी योजना की शुरुआत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि राज्य में मतदाता समूह में महिलाओं की एक बड़ी हिस्सेदारी है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
सरकारी योजनाओं ने बदल दी जिंदगी रीता देवी:
रीता ने बताया कि कैसे कई सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन को नया रूप दिया है। पहले हमारे घर की हालत बहुत खराब थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत हमारे पास पक्का घर और शौचालय है। पहले साफ पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन आज मैं और मेरा पूरा परिवार साफ पानी पीते हैं। उन्होंने बताया कि चूल्हे की जगह उज्ज्वला गैस इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही इलाज के लिए हम आज आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेते हैं। सरकार की तरफ से 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलती है। यह बचत हमारे बच्चों के भविष्य में जाती है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल नई ज़िंदगी जैसा लगता है।
उज्ज्वला ने धुएं से दिलाई मुक्ति रंजीता काजी:
पश्चिम चंपारण की रंजीता काजी ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि रोजगार योजना किसी उत्सव से कम नहीं है। आगे कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे इलाके में सड़क, पानी और बिजली आएगी। उज्ज्वला योजना ने हमें धुएं से मुक्ति दिलाई है। अब जब 10,000 रुपये मिल रहे हैं तो मैं उन्हें ज्वार और बाजरा की खेती में लगाऊंगी, जब मुझे 2 लाख मिल जाएंगे, तो मैं और आगे बढूंगी।
रोजगार योजना ने पूरी तरह बदल दी जिंदगी पुतुल देवी:
पूर्णिया की पुतुल देवी, जो एक मिठाई की दुकान चलाती हैं। उनके लिए रोजगार योजना सपनो तक पहुंचने का पुल है. उन्होंने कहा कि जब मुझे 2 लाख मिलेंगे, तो मैं अपना दुकान को बढ़ाऊंगी और पीएम की स्वदेशी दृष्टि के साथ राष्ट्र को सशक्त बनाऊंगी। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग मुझ पर हंसते थे, लेकिन जीविका से जुड़ने के बाद आज सब कुछ बदल गया है। मैं 125 यूनिट मुफ्त बिजली से मैं बचत करती हूं और अपने बच्चों की शिक्षा में निवेश करती हूं। सभी महिलाओं की बात को सुनकर प्रधानमंत्री मोदी ने इस भावना को आगे बढ़ाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने गांव के कम से कम एक मोहल्ले में जाएं और दूसरों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं। उन्हें उसी तरह प्रेरित करें जैसे आप आज हमें प्रेरित कर रही हैं।
You may also like: ✍🏻 जनसँख्या से संबंधित महतवपूर्ण प्रश्न-
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.