सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें: 25/सितंबर/गुरुवार2025टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में, बांग्लादेश को 41 रन से हराया; अभिषेक ने फिफ्टी लगाई; कुलदीप को 3 विकेट
सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें:
25/सितंबर/गुरुवार2025
शारदीय नवरात्रि - चौथा दिन
!! माॅं कूष्मांडा!!
(1)आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, देश की आठवीं परमाणु विद्युत परियोजना का करेंगे शिलान्यास
(2)लद्दाख में हिंसा, 4 की मौत, 72 घायल, राज्य का दर्जा मांग रहे प्रदर्शनकारियों ने लेह में भाजपा ऑफिस जलाया; शहर में मार्च-रैली बैन
(3) लेह में आज भी कर्फ्यू, गृह मंत्रालय बोला– बांगचुक ने लोगों को भड़काया; लद्दाख को पूर्ण राज्य की मांग पर हिंसा में 4 की मौत
(4)पहलगाम हमले के आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, आतंकियों के आने-जाने और छिपने का इंतजाम किया था, ऑपरेशन महादेव के दौरान मिला सुराग
(5)चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए अब ऑनलाइन वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है। यानी यदि कोई मतदाता नाम जोड़ना, हटाना या बदलाव करना चाहता है तो उसे आधार-लिंक मोबाइल नंबर देना होगा
(6) आयोग के अधिकारी ने NDTV को बताया कि करीब एक महीने पहले ही यह फैसला लिया गया था और आईटी विभाग इसे लागू करने की तैयारी कर रहा था। अब यह सिस्टम पूरी तरह शुरू हो चुका है। इस कदम के बाद बिना आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा
(7) रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: 100 से ज्यादा देशों को कर रहा निर्यात, डिफेंस एक्सपो में दिखी स्वदेशी ताकत
(8)केंद्र सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बढ़ाया कार्यकाल, 2026 तक संभालेंगे पद
(9) भारत ने UNHRC में पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, कहा- आतंकियों को पनाह देने की जगह अर्थव्यवस्था पर दे ध्यान
(10) जयराम रमेश बोले- राहुल गांधी हाइड्रोजन-यूरेनियम बम फोड़ने वाले हैं, CWC की मीटिंग के बाद तेलंगाना में सरकार बनी; यहां बिहार में भी महागठबंधन सत्ता संभालेगा
(11)मैंने हाइड्रोजन बम की बात की है वह आ रहा है और फिर आपको बीजेपी की सच्चाई पता चल जाएगी: राहुल गांधी
(12) सुप्रीम कोर्ट बोले- हिमालयी राज्य गंभीर अस्तित्व संकट में, कहा- यहां इंसानी दखल से आपदाएं, हिमाचल का नाजुक इकोसिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुआ
(13)महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन से पहले स्टूडेंट का सुसाइड, NEET में 99.99%, देश में 1475 रैंक थी; नोट में लिखा- डॉक्टर नहीं बनना चाहता
(14) CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं के छात्र दो बार परीक्षा दे सकेंगे, दूसरे एग्जाम 15 मई से 1 जून तक
(15) देश में फिर आफत लाएगी बारिश, बंगाल, यूपी समेत छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे मेघ; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
(16) आज पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया तो भारत से फाइनल, हारने वाली टीम श्रीलंका के साथ बाहर होगी; हेड टु हेड में PAK आगे
(17) टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में, बांग्लादेश को 41 रन से हराया; अभिषेक ने फिफ्टी लगाई; कुलदीप को 3 विकेट।
You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें-04-09-2025-भारत पर टैरिफ को जीरो करो और मांगो माफी, अमेरिका से ही उठ रहीं ट्रंप के खिलाफ आवाजें,'भारत को टारगेट करना गलत
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.