News

जिन दोस्तों को प्रधानमंत्री 'मेरे दोस्त' कहते थे, वही आज भारत को मुश्किलों में डाल रहे हैं, मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी पर निशाना

By Mani 2 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें: 24 सितंबर बुधवार 2025

(1) रेलवे कर्मचारियों को ₹1866 करोड़ दिवाली बोनस देगी सरकार, कैबिनेट मीटिंग में फैसला, 10.90 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा,78 दिन के बोनस का एलान

(2) पटना में CWC की मीटिंग, खड़गे-राहुल मौजूद, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- बीजेपी नीतीश को बोझ मानती है, PM के दोस्तों ने देश को संकट में डाला

(3) जिन दोस्तों को प्रधानमंत्री 'मेरे दोस्त' कहते थे, वही आज भारत को मुश्किलों में डाल रहे हैं, मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी पर निशाना

(4)भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बिहार में हो रही कांग्रेस की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) बैठक को लेकर कहा कि यह बैठक महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में वही नेता शामिल हुए हैं, जिन्होंने पहले भी बार-बार बिहार और यहां की जनता का अपमान किया है और आपत्तिजनक बयान दिए हैं। ऐसे नेताओं का एक मंच पर आना बिहारियों का फिर से अपमान है

(5)दावा-वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने-हटाने का प्रोसेस बदला, वेरिफिकेशन के लिए आधार जरूरी; राहुल बोले- जब चोरी पकड़ी गई तो ताला लगाया

(6) आप CID को सबूत कब देंगे? आलंद में कथित 'वोट चोरी' को लेकर राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से पूछा सवाल

(7) दंतेवाड़ा में बड़ा सरेंडर, 71 नक्सलियों ने एकसाथ डाले हथियार; 30 पर 64 लाख का इनाम

(8)जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव की घोषणा, सभी चार सीटों पर 24 अक्टूबर को होगा मतदान

(9)लेह में हिंसक हुआ आंदोलन, सोनम वांगचुक के अनशन में समर्थक भड़के; पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं

(10)पीपी चोधरी बोले- 'एक देश एक चुनाव' से GDP में होगी 1.6% बढ़ोतरी, आर्थिक लाभ सात लाख करोड़ रुपये तक

(11) CJI बोले- बुलडोजर एक्शन के खिलाफ आदेश देना संतोषजनक, इसमें मानवीय पहलू जुड़ा था; सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में बनाई थी गाइडलाइन

(12)दिल्ली में कॉलेज प्रमुख पर यौन शोषण का आरोप, 17 छात्राएं बोलीं- अश्लील मैसेज भेजे, जबरन छूता था; फैकल्टी कहती थी- उसकी बात मानो

(13) महाराष्ट्र के 5 जिलों में बाढ़, 8 लोगों की मौत, बंगाल में 10 की जान गई; कोलकाता में 39 साल बाद रिकॉर्ड बारिश

(14) सेंसेक्स 386 अंक गिरकर 81,716 पर बंद, निफ्टी भी 113 अंक फिसला; रियल्टी, ऑटो और मीडिया शेयरों में ज्यादा गिरावट


You may also like: सेना से छुट्टी पर आया कॉन्स्टेबल तस्कर कैसे बना:भाई की शादी में जुर्माना भरकर DJ बजवाया; गर्लफ्रेंड को साथ चलने के 50 हजार देता था

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.