News

नई दिल्ली: भारत हमारे लिए बहुत जरूरी', जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रुबियो

By Mani 2 min read

नई दिल्ली: भारत हमारे लिए बहुत जरूरी', जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रुबियो

23 सितंबर मंगलवार 2025

नई दिल्ली: अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र के मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच अहम मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। इस चर्चा में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और खनिज जैसे क्षेत्र शामिल रहे। इस मुलाकात को हाल के व्यापारिक तनावों के बाद द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "UNGA में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। हमने व्यापार, ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, ताकि दोनों देशों के लिए समृद्धि बढ़ाई जा सके।" अमेरिका विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में मार्को रूबियो ने कहा है कि भारत अमेरिका के लिए बेहद जरूरी है।

रणनीतिक साझेदारी पर जोर:

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक आधिकारिक बयान में भारत को "अमेरिका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण" बताते हुए कहा कि दोनों देश व्यापार, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बयान में कहा गया, "विदेश मंत्री रुबियो ने भारत सरकार के साथ निरंतर सहयोग की सराहना की और दोनों देश एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए क्वाड जैसे मंचों के माध्यम से मिलकर काम करेंगे।"

You may also like: सोमवार, 08-09- 2025 के मुख्य समाचार-भारत के दोस्त रुस ने बनाई कैंसर की वैक्सीन, 100 फीसदी कामयाब, कीमोथेरेपी की जरूरत नहीं!

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.