सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें-23 सितंबर 2025 मंगलवार शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार देश की सभी माताओं और बहनों के लिए मोदी सरकार का उपहार है, जो सोमवार से नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू हो रहा है
सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें-
23 सितंबर 2025 मंगलवार
नवरात्रि दुसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी
(1) GST बचत उत्सव: PM मोदी ने देशवासियों को लिखा खुला पत्र, दुकानदारों से की 'मेड इन इंडिया' उत्पाद बेचने की अपील
(2) जनता को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार अब असर दिखाने लगे हैं और पूरे देश में 'जीएसटी बचत उत्सव' की शुरुआत हो चुकी है। पीएम ने कहा कि ये सुधार आम जनता की बचत बढ़ाएंगे और समाज के हर वर्ग को सीधा फायदा देंगे।
(3)ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर रक्षा मंत्री का रिएक्शन, राजनाथ सिंह ने टैरिफ से जुड़े मुद्दे पर कहा, हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी,जो लोग खुले विचारों वाले और बड़े दिल वाले होते हैं,वे किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते हैं, रक्षा मंत्री दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कासाब्लांका पहुंचे,इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है
(4) मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं को पुरी छुट दी गई थी, उन्होंने रामचरितमानस का हवाला देते हुए कहा कि हमने धर्म देखकर नहीं कर्म देखकर मारा है
(5)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीबों, युवाओं, किसानों व महिलाओं की सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। सोमवार से लागू ये नए सुधार भारत की वृद्धि की गति को और तेज करेंगे और देश को दुनिया का सबसे समृद्ध देश बनाने के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे
(6)शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार देश की सभी माताओं और बहनों के लिए मोदी सरकार का उपहार है, जो सोमवार से नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा, 'जीएसटी सुधार के संबंध में पीएम मोदी का वादा पूरे देश में लागू किया गया है। इसमें 390 से अधिक वस्तुओं पर करों में ऐतिहासिक कमी की गई है।
(7) 'US के लिए अहम है भारत...', H-1B वीजा विवाद के बीच जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो :
(8)सुप्रीम कोर्ट बोला- कुछ HC जजों को केस टालने की आदत, यह खतरनाक, छवि के लिए नुकसानदायक भी; जज सिस्टम बनाए, फाइलों का ढेर न लगे
(9) छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर नक्सली लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 40-40 लाख के इनामी 'कोसा दादा' और 'राजू दादा' ढेर
(10)23 महीने बाद आज जेल से रिहा होंगे आजम खान, सभी 72 मामलों में मिली जमानत
(11)महाचमत्कार! विमान के पहिए के पास छिपकर 13 साल का बच्चा काबुल से आ गया दिल्ली,फ्लाइट के लैंड करने के बाद करीब 13 साल का एक बच्चा घूमता हुआ दिखाई दिया, पुछताछ की तो सामने आया कि बच्चा लैंडिंग गियर में छिपकर आया हुआ है,इस तरह गियर में बैठकर यात्रा करने की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया
(12) 2 दिन में 35% चढ़ा अडानी का पावर शेयर, ग्रुप के शेयरों का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार
(13) दिवाली पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर को होगी, इस बार दोपहर में 1:45 से 2:45 बजे तक कारोबार होगा, यह परंपरा 69 साल पुरानी
(14)पाकिस्तान एयरफोर्स ने अपने ही लोगों पर बमबारी की, महिलाओं-बच्चों समेत 30 की मौत; सेना बोली- यहां तालिबान बम बना रहा था
(15) अमेरिका ने H-1B वीजा फीस बढ़ाई तो चीन लाया K-वीजा, जॉब ऑफर के बिना भी आवेदन कर सकेंगे; ब्रिटेन वीजा फीस खत्म कर सकता है
You may also like: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.