News

Date 17-09-2025दिल्ली दिलवालों की ही नहीं, बल्कि अमीरों की भी राजधानी है। यहां देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों के ऑफिस मौजूद हैं और कई अरबपति यहीं रहते हैं।

By Mani 1 min read

🔰✳️दिल्ली दिलवालों की ही नहीं, बल्कि अमीरों की भी राजधानी है। यहां देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों के ऑफिस मौजूद हैं और कई अरबपति यहीं रहते हैं। इसी कड़ी में बात करते हैं दिल्ली के सबसे अमीर शख्स की, जिनका नाम है शिव नाडार।


फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट के मुताबिक, एचसीएल (HCL) के फाउंडर शिव नाडार भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति और दिल्ली के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 40.2 बिलियन डॉलर है।


1945 में तमिलनाडु में जन्मे शिव नाडार ने एक छोटे से गैराज से अपने दोस्तों के साथ एचसीएल की शुरुआत की थी। शुरुआत में उन्होंने माइक्रोप्रोसेसर और कैलकुलेटर बनाने का काम शुरू किया, जो आज एक ग्लोबल आईटी जायंट में बदल चुका है। आज एचसीएल का राजस्व 13.4 अरब डॉलर से भी ज्यादा है।


सैलरी की बात करें तो शिव नाडार सालाना करीब ₹2,55,97,02,737 कमाते हैं। यानी उन्हें हर महीने करीब ₹21.33 करोड़ और हर दिन लगभग ₹98.45 लाख रुपये की आय होती है।


शिव नाडार की यह सफलता न सिर्फ उनकी मेहनत की मिसाल है, बल्कि भारत की आईटी इंडस्ट्री के तेजी से बढ़ते कदमों की भी झलक दिखाती है।

You may also like: Maithili Thakur ने रचा इतिहास, बन गईं सबसे कम उम्र की विधायक

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.