News

17/09, 12:07 pm] null: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई औरशुभकामनाएं।

By Mani 3 min read

[17/09, 12:00 pm] null: नई दिल्ली: पीएम मोदी के जन्मदिन पर BJP ने की 'सेवा पखवाड़े' की शुरुआत, देशभर में कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

17 सितंबर बुधवार 2025-26

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए. बीजेपी ने इस उपलक्ष्य में 15 दिन से ज्यादा समय के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया है. केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने 2 अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं.मोदी स्वयं मध्यप्रदेश के धार में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे. वह जनजातीय आबादी पर केंद्रित एक कार्यक्रम सहित कई अन्य विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे.

राजनाथ सिंह ने दी पीएम मोदी को बधाई:

भाजपा नेताओं, सहयोगियों और अन्य दलों के सदस्यों ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने 2014 के बाद से अपनी पार्टी को अभूतपूर्व भौगोलिक विस्तार और चुनावी सफलता दिलाई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से देश को नई ऊर्जा दी है और उसे एक नई दिशा दिखाई है. उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की क्षमता और सम्मान को बढ़ाया है और लोगों व गरीबों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है.

जेपी नड्डा ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ:

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है.

नितिन गडकरी ने मोदी को बताया विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कामना की कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बने और आतंकवाद और भ्रष्टाचार को खत्म कर ‘विश्वगुरु’ बने. जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं और निर्बाध कार्यकाल के मामले में दूसरे स्थान पर हैं.

[17/09, 12:01 pm] null: सवाईमाधोपुर: खंडार विधानसभा क्षेत्र को विशेष तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर खंडार विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मज़बूती देने हेतु आज मिली दो बड़ी सौगात, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,कुस्तला में केमिस्ट्री लैब हेतु 22.50 लाख रुपये की स्वीकृति, वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार में. केमिस्ट्री,फिज़िक्स,बायोलॉजी लैब हेतु 67.50 लाख रुपये की स्वीकृति जारी, विधायक जितेंद्र गोठवाल के भरसक प्रयासों से छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

[17/09, 12:07 pm] null: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई औरशुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।"

You may also like: शनिवार, 26 जुलाई 2025 के मुख्य सामाचार

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.